इस 'वर्ल्ड कप गर्ल' के लाखों फॉलोअर्स, सोशल मीडिया पर मचा रही है धूम

Webdunia
बुधवार, 6 जून 2018 (12:28 IST)
रूस में फीफा वर्ल्ड कप 2018 का आगाज होने में कुछ ही समय बचा है। बहुत से खिलाड़ी सुर्खियों में बने हुए हैं लेकि‍न इसके साथ ही एक रूसी सुंदरी भी सभी का ध्यान अपनी ओर बटोर रही है। फीफा वर्ल्ड कप 2018 ब्रांड एम्बेसेडर बनाई गई विक्टोरिया लॉपरेवा इन दिनों सुर्खियों में हैं। जबसे विक्टोरिया को रूस में होने वाले वर्ल्ड कप का चेहरा बताते हुए 'वर्ल्ड कप गर्ल' घोषित किया गया है, तब से वे फुटबॉल के दीवानों के बीच छा गई हैं।
 
 
34 वर्षीय विक्टोरिया 2003 में 'मिस रूस' रह चुकी हैं और रूस की चर्चित हस्तियों में शुमार हैं। विक्टोरिया को स्कूल के दिनों से ही मॉडलिंग के ऑफर आने लगे थे लेकिन वे बिजनेस एडमिनस्ट्रेशन में ग्रेजुएट की डिग्री हासिल करने के बाद 1999 में मॉडलिंग के क्षेत्र में आईं।

विक्टोरिया ने मिस रूस के साथ ही साथ 'फेस ऑफ द ईयर', 'मॉडल ऑफ द डॉन' जैसे कई मॉडलिंग अवॉर्ड जीते हैं।
 


इस रूसी सुंदरी के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और जबसे वे 'वर्ल्ड कप गर्ल' बनी हैं, फुटबॉल प्रेमी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को खंगाल रहे हैं। वर्ल्ड कप के दौरान विक्टोरिया लोगों को स्‍वस्‍थ लाइफ स्टाइल के लिए जागरूक करती नजर आएंगी। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर भी वर्ल्‍ड कप को प्रमोट करेंगी और साथ ही कई इवेंट की शोभा भी बढ़ाएंगी।
 
विक्टोरिया लॉपरेवा को 'वर्ल्ड कप गर्ल' बनवाने में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हाथ है। पुतिन ने विक्टोरिया को एक फुटबॉल प्रोग्राम एंकर करते हुए देखा था और जब 'वर्ल्ड कप गर्ल' की तलाश शुरू हुई तो पुतिन ने विक्टोरिया का नाम सुझाया था।
 
विक्टोरिया इंग्‍ल‍िश फुटबॉल क्‍लब मैनचेस्टर यूनाइटेड की फैन हैं। विक्टोरिया के फेवरेट फुटबॉल खिलाड़ी की बात करें तो वे पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मैसी से ज्‍यादा फ्रांस युवा स्‍टार पॉल पोग्बा को पसंद करती हैं, क्योंकि वे बहुत स्टाइलिश हैं। विक्टोरिया के अनुसार रोनाल्डो बहुत सिंपल हैं, वही नेमार का ड्रेसिंग सेंस लाजवाब है।
(फोटो साभार- ट्विटर)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

हार्दिक पंड्या हो सकते हैं IPL में बैन, MI की रोहित को मिल सकती है कप्तानी

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

अगला लेख