Publish Date: Wed, 13 Jun 2018 (21:31 IST)
Updated Date: Wed, 13 Jun 2018 (21:33 IST)
मॉस्को। अर्जेंटीना के नेस्टर पिटाना गुरुवार को फीफा विश्व कप में मेज़बान रूस और सऊदी अरब के बीच होने वाले ओपनिंग फुटबॉल मैच में रेफरी की भूमिका निभाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ(फीफा) ने इसकी जानकारी दी। लुजनिकी स्टेडियम में होने वाले विश्व ओपनर में पिटाना के साथ जुआन पाब्लो बेलाटी और हेर्नान मैडाना सह रेफरी की भूमिका निभाएंगे जबकि ब्राजील के सांड्रो रिकी चौथे अंपायर की भूमिका में होंगे।
रूस विश्व कप में इस बार पहली बार वीडियो रेफरी की मदद भी ली जाएगी और इसमें इटली के मासिमिलानो इराती, अर्जेंटीना के मॉरो विजीलानो, चिली के कार्लोस एस्ट्रोजा और इटली के डेनिएल ओर्सातो शामिल हैं। ओपनिंग मैच के मुख्य रेफरी अर्जेंटीना के पिटाना पिछले आठ वर्षों से अंतरराष्ट्रीय रेफरी हैं और वर्ष 2014 में ब्राजील विश्व कप के बाद लगातार दूसरे विश्व कप में उतरेंगे। (वार्ता)