Hanuman Chalisa

FIFA WC 2018 : मोरक्को पर जीत के बाद ईरान में स्टेडियम में फुटबॉल देख सकेंगी महिलाएं

Webdunia
बुधवार, 20 जून 2018 (19:02 IST)
तेहरान। पूरी दुनिया के साथ विश्व कप का खुमार ईरान पर भी पूरी तरह चढ़ गया है और मोरक्को पर मिली जीत के बाद देश के सबसे बड़े स्टेडियम में महिलाएं पहली बार (1979 में हुए इस्लामिक क्रांति के बाद) स्क्रीन पर पुरुषों के साथ मैच का लुत्फ उठा सकेंगी।


मोरक्को पर जीत के बाद बड़ी संख्या में प्रशंसक सड़कों पर निकलकर जश्न मनाने लगे थे जिसमें महिला प्रशंसकों की बड़ी संख्या थी। ईरान ग्रुप बी में शीर्ष पर है और मोरक्को पर मिली जीत के बाद 1,00,000 क्षमता वाले यहां के आजादी स्टेडियम को दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा, जहां वे बड़ी स्क्रीन पर मैच देख सकेंगे।

बुधवार को होने वाली स्क्रीनिंग के लिए 10,000 टिकट बेचे जाएंगे जिसकी कीमत दो यूरो से भी कम होगी। महिला अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली सांसद तैयबेह सियवोशि ने कहा कि महिलाएं इस मैच को स्टेडियम में देख सकेंगी। (भाषा)
 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख