Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फीफा विश्व कप 2018: जानिए आज होने वाले मुकाबलों के बारे में

हमें फॉलो करें फीफा विश्व कप 2018: जानिए आज होने वाले मुकाबलों के बारे में
, मंगलवार, 19 जून 2018 (12:11 IST)
फीफा विश्व कप के पांचवे दिन तीन मैच खेले गए। जिसमें ग्रुप एफ के पहले मैच में स्वीडन ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया। वही ग्रुप जी में बेल्जियम ने विश्व कप में पदार्पण करने वाली पनामा की टीम को 3-0 से मात दी। तीसरा मैच ग्रुप जी की टीम इंग्लैंड और ट्यूनीशिया के बीच खेला गया जिसमें इंग्लैंड के स्ट्राइकर हैरी केन ने दो गोल दागकर अपनी टीम को 2-1 से जीत दिलवाई।
 
 
आज फीफा विश्व कप के छठे दिन ग्रुप एच की कोलंबिया और जापान, पोलैंड और सेनेगल के बीच होगा, वही तीसरा मैच ग्रुप ए की रूस और मिस्र के बीच होगा। आइए, जानते हैं यह मैच भारतीय समयानुसार कितनी बजे खेले जाएंगे...
 
पहला मुकाबला- कोलंबिया बनाम जापान शाम 5:30 बजे
दुसरा मुकाबला- पोलैंड बनाम सेनेगल रात 8:30 बजे 
तीसरा मुकाबला- रूस बनाम मिस्र रात 11:30 बजे
 
कोलंबिया बनाम जापान-
webdunia
ग्रुप एच मे कोलंबिया जापान के खिलाफ फीफा विश्व कप का अभियान शुरू करेगी। कोलबिया जीत की मजबुत दावेदार मानी जा रही है। कोलंबिया टीम के पास बहुत से शानदार खिलाड़ी हैं, जिसमें फीफा विश्व कप 2014 के गोल्डन बूट विजेता जेम्स रोड्रिग्का और टॉप स्कोरर राडामेल फाल्काओ शामिल हैं। फीफा 2014 में कोलंबिया ने जापान को ग्रुप चरण में 4-1 से हराया था और उसे दोबारा ऐसी ही आसान जीत की उम्मीद है।
 
कोलंबिया जहां दुनिया की 16वीं रैंक टीम है तो वहीं जापान की रैंकिंग 61 है। जापान के मुख्य कोच तथा पूर्व मिडफील्डर अकीरा निशिनो ने अप्रैल में ही टीम का पदभार संभाला है और उन्होंने विश्वकप के लिये अनुभवी टीम को उतारा है जिसमें तीन खिलाड़ी यूतो नागातोमो, शिंजी ओकाजाकी और माकोतो हसीबी ने 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
 
पोलैंड बनाम सेनेगल- 
webdunia
मंगलवार का दुसरा मुकाबला पोलैंड और सेनेगल के बीच है। सेनेगल 16 साल बाद तो पोलैंड 12 साल बाद विश्व कप खेल रही हैं। दोनों ही टीमों के बीच कड़ा का मुकाबला होने की उम्मीद है। सेनेगल इससे पहले सिर्फ 2002 में विश्व कप में खेली थी और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। पोलैंड ऐसी टीम है जिसने छह बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है और चार बार ग्रुप स्टेज को पार करने में सफल रही है।
 
पोलैंड की टीम अपने स्टार खिलाड़ी रोबर्ट लेवांडोस्की पर निर्भर है। वही सेनेगल की टीम अपनी आक्रमक शैली के लिए जानी जाती है। इस टीम की जिम्मेदारी सादियो माने पर होगी जिन्होंने क्लब के लिए बीते सीजन में 20 गोल किए हैं।
 
रूस बनाम मिस्र- 
webdunia
आज का अंतिम मुकाबला रूस और मिस्र के बीच खेला जाएगा। जीत के साथ अपने विजय अभियान की शुरूआत करने वाली रूस की टीम मिस्र के खिलाफ भी इसे जारी रखना चाहेगी। अगर रूस मंगलवार को मिस्र को हरा देता है तो फिर उसकी नाकआउट में जगह भी पक्की हो जाएगी। वही मिस्र की टीम अपना पहला मैच उरूग्वे से हारने के बाद नाकआउट की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला जितना चाहेगी।
 
रूस को सऊदी अरब की तुलना में मिस्र से अधिक कड़ी चुनौती मिलेगी। मिस्र की टीम का दारोमदार मोहम्मद सालाह पर टिका होगा अगर वह फीट होकर मैदान पर उतरते है तो फिर रूस को कड़ी चुनौ‍तियों का सामना करना पड़ सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फीफा विश्व कप में बड़ा हादसा टला, विमान में लगी आग, बाल-बाल बचे सऊदी अरब के फुटबॉल खिलाड़ी