FIFA WC 2018 : मूसा दो विश्व कप में गोल करने वाले नाइजीरिया के पहले खिलाड़ी बने, आइसलैंड को 2-0 से हराया

Webdunia
शुक्रवार, 22 जून 2018 (23:21 IST)
वोल्गोग्राद। स्ट्राइकर अहमद मूसा के दूसरे हॉफ में दागे गए 2 गोल की मदद से नाइजीरिया ने शुक्रवार को यहां आइसलैंड को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2018 के नॉकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं।
 
 
मूसा ने 49वें और 75वें मिनट में गोल दागे जिससे नाइजीरिया अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल रहा। उसे पहले मैच में क्रोएशिया के हाथों 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी लेकिन ग्रुप 'डी' में अर्जेंटीना के लचर प्रदर्शन के कारण अब नाइजीरिया 3 अंक के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।
 
आइसलैंड ने अर्जेंटीना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ छुटे पहले मैच में जिस तरह का जलवा दिखाया था, वह शुक्रवार को नहीं दिखा पाया। पहले हॉफ में उसने जरूर अच्छे मौके बनाए, लेकिन दूसरे हॉफ में नाइजीरिया के आक्रामक तेवरों का उसके पास कोई जवाब नहीं था। इसके अलावा उसके स्टार स्टार गिल्फी सिगुर्डसन ने 1 पेनल्टी को भी गंवाया।
पहले हॉफ में आइसलैंड के सिगुर्डसन ने 2 अच्छे मौके बनाए लेकिन दोनों अवसरों पर फ्रांसिस उजोहो ने उनके प्रयासों को नाकाम कर दिया। नाइजीरिया ने पहले 6 मिनट में सिगुर्डसन के इन हमलों के बाद सतर्कता बरती और गेंद को अपने कब्जे में रखने पर ध्यान दिया।
 
नाइजीरिया इसमें काफी हद तक सफल भी रहा लेकिन यह मैदान के बीच तक ही सीमित रहा और उसने कोई खतरनाक मूव नहीं बनाया। इस बीच आइसलैंड ने जरूर आक्रामक तेवर दिखाए लेकिन वह गोल करने में नाकाम रहा। पहले हॉफ के इंजुरी टाइम में सिगुर्डसन और जॉन बोडवर्सन दोनों चूक गए और इस तरह से मध्यांतर तक स्कोर गोलरहित बराबरी पर रहा।
नाइजीरिया ने हालांकि दूसरे हॉफ के शुरू में ही जवाबी हमले से गोल करके आइसलैंड पर दबाव बना दिया। मूसा ने 49वें मिनट में विक्टर मोसेज के क्रॉस पर अच्छी तरह से नियंत्रण जमाने के बाद शॉट जमाया और हेनेस हाल्डरसन के पास उसे रोकने का कोई मौका नहीं था। इसके बाद नाइजीरिया अधिक आक्रामक होकर खेला। मूसा ने अपना असली जलवा तो खेल के 75वें मिनट में दिखाया, जब उन्होंने एकल प्रयास से गोल करके अपनी टीम की बढ़त दोगुनी की।
 
मूसा ने पहले कारी अर्नसन को अपनी तेजी और कौशल से पीछे छोड़ा और फिर गोलकीपर हाल्डरसन को छकाकर आसानी से गोल दागा। यह उनका पिछले 2 विश्व कप मैचों में चौथा गोल है। वे पिछले मैच में नहीं खेले थे लेकिन इससे पहले 2014 में ब्राजील में खेले गए अपने पिछले विश्व कप मैच में उन्होंने अर्जेंटीना के खिलाफ 2 गोल किए थे।
 
इसके तुरंत बाद अल्फ्रेड फिनबोगसन को बॉक्स में गिराने के कारण आइसलैंड को वीएआर के सहारे पेनल्टी मिली लेकिन सिगुर्डसन का शॉट क्रॉस बार के ऊपर से बाहर चला गया और इस तरह से उन्होंने टीम को वापसी दिलाने में महत्वपूर्ण मौका गंवा दिया। नाइजीरिया अपने आखिरी मैच में 26 जून को अर्जेंटीना से भिड़ेगा जबकि आइसलैंड का सामना ग्रुप से शीर्ष पर चल रहे क्रोएशिया से होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हार्दिक पंड्या के लिए नहीं हो रही मुश्किलें खत्म, वर्ल्ड कप से पहले लगा एक मैच का Ban

Impact Player Rule ने आल राउंडर से ज्यादा किया गेंदबाजों को प्रभावित: शाहबाज अहमद

Paris Olympics से ठीक पहले ट्रॉयल्स से गुजरना पड़ सकता है इन पहलवानों को

ICC Tournament में भारत से खेलने के मामले में पाकिस्तान मानसिक रूप से पिछड़ जाता है: मिसबाह

Sunil Chhetri Retirement : भारतीय कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, गोल के मामले में Ronaldo और Messi के साथ टॉप पर

मुझे किसी के अनुमोदन या आश्वासन की जरूरत नहीं है: कोहली

RCB vs CSK : विराट और अनुष्का की आँखें हुई नम, वीडियो देख पिघला सोशल मीडिया

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

गत विजेता चेन्नई 27 रनों से हारकर हुई बाहर, बैंगलुरु के खिलाफ फिनिश नहीं कर पाए माही

IPL Playoff में बैंगलुरू ने बनाई जगह, चेन्नई को नहीं छूने दिया 200 रनों का आंकड़ा

अगला लेख