Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

FIFA World Cup 2022 Final : अर्जेंटीना ने 36 साल बाद जीता विश्व कप, पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को हराया, मेसी का सपना पूरा

हमें फॉलो करें FIFA World Cup 2022 Final : अर्जेंटीना ने 36 साल बाद जीता विश्व कप, पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को हराया, मेसी का सपना पूरा
, सोमवार, 19 दिसंबर 2022 (00:14 IST)
लुसैल। Argentina beat France in World Cup final 2022 : लियोनेल मेसी (LionelMessi) के सपने और काइलियान एमबाप्पे की हैट्रिक के बीच झूलते विश्व कप फाइनल में आखिरकार मेसी अपने करियर का आखिरी तिलिस्म तोड़ने में कामयाब रहे। अर्जेंटीना (Argentina) पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस (France) को 4-2 से हराकर 36 साल बाद विश्व चैम्पियन बना।
webdunia

अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे मेसी की अधूरी ख्वाहिश पूरी हो गई जिससे वे 2014 में चूक गए थे। डिएगो मैराडोना (1986) के बाद उन्होंने अपनी टीम को विश्व कप दिलाकर महानतम खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया। मेसी को गोल्डन बॉल का अवॉर्ड भी मिला। 
webdunia
मैदान पर भारी तादाद में जमा दर्शकों और दुनिया भर में टीवी के सामने नजरें गड़ाए बैठे फुटबॉल प्रेमियों की सांसें रोक देने वाले रोमांचक मैच में पासा पल-पल पलटता रहा।
webdunia
अर्जेंटीना ने 80वें मिनट तक मेस्सी (23वां मिनट) और एंजेल डि मारियो (36वां मिनट) के गोलों के दम पर 2-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन एमबाप्पे ने 80वें और 81वें मिनट में दो गोल करके मैच को अतिरिक्त समय तक खींच दिया।
अतिरिक्त समय में मेस्सी ने 108वें मिनट में गोल दागा तो एमबाप्पे ने 10 मिनट बाद फिर बराबरी करके मैच को पेनल्टी शूटआउट में खींच दिया।
webdunia
शूटआउट में सब्स्टीट्यूट गोंजालो मोंटियेल ने निर्णायक पेनल्टी पर गोल दागा जबकि फ्रांस के किंग्स्ले कोमैन और ओरेलियेन चोउआमेनी गोल करने से चूक गए ।
 
फुटबॉल के विश्व कप के चैम्पियन की लिस्ट
 
  • 1930 : उरुग्वे
  •  
  • 1934 : इटली
  •  
  • 1938 : इटली
  •  
  • 1950 : उरुग्वे
  •  
  • 1954 : पश्चिम जर्मनी
  •  
  • 1958 : ब्राजील
  •  
  • 1962 : ब्राजील
  •  
  • 1966 : इंग्लैंड
  •  
  • 1970 : ब्राजील
  •  
  • 1974 : पश्चिम जर्मनी
  •  
  • 1978 : अर्जेंटीना
  •  
  • 1982 : इटली
  •  
  • 1986 : अर्जेंटीना
  •  
  • 1990 : पश्चिम जर्मनी
  •  
  • 1994 : ब्राजील
  •  
  • 1998 : फ्रांस
  •  
  • 2002 : ब्राजील
  •  
  • 2006 : इटली
  •  
  • 2010 : स्पेन
  •  
  • 2014 : जर्मनी
  •  
  • 2018 : फ्रांस
  •  
  • 2022 : अर्जेंटीना 
Edited by Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Argentina Vs France FIFA World Cup 2022 Final : मेसी का सपना पूरा, अर्जेंटीना बना वर्ल्ड चैम्पियन, फ्रांस को हराकर रच दिया इतिहास