FIFA World Cup : ग्रुप बी मुकाबले में इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से रौंदा

Webdunia
मंगलवार, 22 नवंबर 2022 (00:21 IST)
दोहा। इंग्लैंड ने सोमवार को फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के ग्रुप-बी मुकाबले में ईरान को 6-2 से रौंदकर अपने अभियान की ज़ोरदार शुरुआत की। इंग्लैंड इस जीत के साथ 3 अंक हासिल करके ग्रुप-बी की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

विजेता टीम के लिए जूड बेलिंघम (35वां मिनट), बुकायो साका (43वां, 62वां मिनट), रहीम स्टर्लिंग (45 प्लस एक मिनट), मारकस रैशफोर्ड (71वां मिनट) और जैक ग्रीलिश (89वां मिनट) ने गोल किए। ईरान के लिए मेहदी तरेमी ने 65वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि अतिरिक्त समय के 13वें मिनट में उन्होंने पेनल्टी को गोल में तब्दील किया।

दोनों टीमों ने मुस्तैदी से मैच की शुरुआत की, लेकिन अपना दूसरा विश्व कप तलाश रही इंग्लैंड ने आगे चलते हुए मुकाबले में अपनी पकड़ बना ली। पहले हॉफ में बेलिंघम, साका और स्टर्लिंग के गोलों ने ईरान के हौसलों को पस्त कर दिया।

तरेमी ने ईरान के लिए दूसरे हॉफ में दो गोल किए, लेकिन यह केवल हार के अंतर को ही कम कर सके। इंग्लैंड इस जीत के साथ तीन अंक हासिल करके ग्रुप-बी की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।(वार्ता)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख