फ्रांस लगातार दूसरी बार फीफा विश्वकप के सेमीफाइनल में, मोरक्को से होगी फाइनल के लिए जंग

Webdunia
रविवार, 11 दिसंबर 2022 (07:36 IST)
डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस र्क्वाटर फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फीफा विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंच गया। यहां उसका सामना मोरक्को से होगा। फ्रांस ने वर्ल्ड कप में पहली बार इंग्लैंड को हराया है। इससे पहले 1966 और 1982 में इंग्लैंड ने फ्रांस को हराया था।
 
फ्रांस के ओरेलियेन चुआमेनी ने मैच के 17वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। मैच के दूसरे हॉफ में मिले पेनल्टी शूट पर गोल दागकर हैरी कैन ने इंग्लैंड के लिए मैच बराबरी पर ला दिया। 78वें मिनट में फ्रांस के ओलिवर जिरूड ने गोल कर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।
 
वहीं र्क्वाटर फाइनल में पुर्तगाल को 1-0 से हराकर मोरक्को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गई। यह टीम फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही है और उसने इस विश्व कप में अपने सफर के दौरान एक भी मैच नहीं हारा है।
 
इस तरह फ्रांस ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। अब 14 दिसंबर फ्रांस का सामना सेमीफाइनल में मोरक्को से होगा। वहीं, 13 दिसंबर को अर्जेंटीना की टीम क्रोएशिया से भिड़ेगी। 
Edited by : Nrapendra Gupta  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख