7-0 की जीत! स्पेन के 6 स्कोरर्स ने तो कोस्टा रिका को रौंद डाला

Webdunia
गुरुवार, 24 नवंबर 2022 (12:16 IST)
दोहा: फेरान टोरेस के दो गोल की बदौलत स्पेन ने फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप ई के अपने पहले मैच में बुधवार को यहां कोस्टा रिका को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।

कोस्टा रिका की टीम 2010 के चैंपियन स्पेन को पूरे मुकाबले के दौरान कोई टक्कर नहीं दे पाई और उसकी ओर से गोल करने का कोई विश्वसनीय मूव भी नहीं बना। यहां तक की कोस्टा रिका का कोई खिलाड़ी विरोधी टीम के गोल की ओर कोई शॉट तक नहीं मार पाया जबकि स्पेन की टीम ने गोल पर 17 शॉट मारे जिनमें से सात को गोल में तब्दील किया।

अल थुमामा स्टेडियम में स्पेन की ओर से टोरेस (31वें और 54वें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि डैनी ओल्मो (11वें मिनट), मार्को असेंसियो (21वें मिनट), गावी (74वें मिनट), कार्लोस सोलेर (90वें मिनट) और अल्वारो मोराटा (90 प्लस दो मिनट) ने एक-एक गोल किया।

दो ही मिनट बाद एसेंसियो को भी गोल करने का मौका मिला लेकिन शॉट कोस्टा रिका के गोलकीपर केलर नवास के दाईं ओर से बाहर निकल गया।ओल्मो और एसेंसियो ने हालांकि अपनी गलती में सुधार करने में अधिक वक्त नहीं लिया।

ओल्मो ने मैच के 11वें मिनट में बाईं छोर से बने मूव पर गेंद गावी की ओर बढ़ाई जिन्होंने इसे वापस ओल्मो के पास पहुंचा दिया। ओल्मो ने इस बार कोई गलती नहीं करते हुए दनदनाते हुए शॉट पर नवास को छकाते हुए गोल दाग दिया। यह विश्व कप में स्पेन का 100वां गोल था।

स्पेन ने 10 मिनट बाद अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया जब सर्जियो बासक्वेट्स ने बाएं छोर पर गेंद जोर्डी अल्बा की ओर बढ़ाई। अल्बा ने गेंद को असेंसियो के पास भेजा जिन्होंने इस बार गोल करने में कोई गलती नहीं की।

स्पेन को इसके बाद कोस्टा रिका के डिफेंडर के फाउल पर पेनल्टी मिली और 31वें मिनट में फेरान टोरेस ने इसे गोल में बदलकर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। गोलकीपर नवास टोरेस के शॉट को बचाने के लिए अपने बाईं ओर कूदे लेकिन स्पेन के खिलाड़ी ने उनकी दाईं ओर से गेंद को गोल में पहुंचा दिया।

मैच के 54वें मिनट में स्पेन ने दाईं छोर से मूव बनाया। गावी ने गेंद टोरेस की ओर बढ़ाई जिन्होंने अकेले दम पर कोस्टा रिका के तीन खिलाड़ियों को छकाते हुए गोल करके अपनी टीम को 4-0 से आगे कर दिया।

गावी ने 74 मिनट में स्पेन की बढ़त को 5-0 कर दिया जब उन्होंने अल्वारो मोराटा से मिली गेंद पर दाएं पैर से दमदार शॉट मारा और गेंद पोस्ट से टकराकर गोल के अंदर चली गई।सोलेर ने 90वें मिनट जबकि मोराटा ने इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में गोल दागकर स्पेन को 7-0 से आगे कर दिया जो अंतिम स्कोर साबित हुआ।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख