कोरोना काल में फरवरी के बाद सेवा क्षेत्र ने पहली बार अक्टूबर में वृद्धि दर्ज की

Webdunia
बुधवार, 4 नवंबर 2020 (12:37 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 के चलते लगाए गए प्रतिबंधों में राहत के बाद बाजार दशाओं में सुधार के चलते भारतीय सेवा क्षेत्र ने पिछले 7 महीनों से जारी गिरावट का अंत करते हुए अक्टूबर में वृद्धि दर्ज की। एक मासिक सर्वेक्षण के मुताबिक अक्टूबर में भारत का सेवा कारोबार गतिविधि सूचकांक 54.1 रहा। यह आंकड़ा सितंबर में 49.8 था।
ALSO READ: बैंकों ने नहीं बढ़ाया है सेवा शुल्क, BOB ने भी बदला फैसला
आईएचएस मार्केट इंडिया सर्विस पर्चेसिंग मैनेजर्स सूचकांक (पीएमआई) फरवरी के बाद पहली बार 50 अंक से अधिक है। इस सूचकांक में 50 से अधिक अंक का अर्थ है कि सेवा गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही है। आईएचएस मार्केट की अर्थशास्त्री और संयुक्त निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने बताया यह उत्साहजनक है कि भारतीय सेवा क्षेत्र कोविड-19 महामारी के कारण खराब हुई स्थिति से उबर रहा है।
 
उन्होंने आगे कहा कि हालांकि विनिर्माण क्षेत्र में सुधार अगस्त में ही शुरू हो गया था, लेकिन सेवा क्षेत्र में अब सुधार की शुरुआत हुई है। सेवा प्रदाताओं ने अक्टूबर में नए काम और व्यावसायिक गतिविधि में ठोस विस्तार के संकेत दिए। आईएचएस मार्केट ने बताया कि रोजगार के मोर्चे पर अक्टूबर में भी गिरावट हुई।
 
लीमा ने कहा कि सर्वेक्षण में प्रतिभागियों ने संकेत दिया कि छुट्टी पर गए कर्मचारी वापस नहीं लौटे थे और कोविड-19 के प्रकोप के डर से कर्मचारियों की आवक रुकी हुई है। सर्वेक्षण में उम्मीद जताई गई कि कोविड-19 की वैक्सीन आने के बाद इस स्थिति में सुधार होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

न कार, न घर, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं उमर अब्‍दुल्‍ला?

Gaza: मलबे में 10 हज़ार से ज्‍यादा लोगों के दबे होने की आशंका

क्या गांधी परिवार ने अमेठी छोड़कर सही किया? भाजपा हुई हमलावर

मोदी सरकार के दिन अब गिने-चुने, राजगढ़ में गरजे सचिन पायलट

चिराग पासवान ने किया अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण, लोगों ने मूर्ति को दूध से धोया

सुप्रीम कोर्ट ने दी अहम सलाह, सहनशीलता और सम्मान एक अच्छे विवाह की नींव

CID ने दर्ज किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का आरोप

बुरे फंसे बम! अक्षय को कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इंकार

प्रियंका का प्रहार, मोदी को सत्ता का अहंकार, जनता से कट चुके हैं PM

ममता बोलीं- राजभवन में काम करने वाली महिला की व्यथा सुन मेरा दिल रो पड़ा

अगला लेख