Hanuman Chalisa

Flashback 2020: ये हैं कोरोना वायरस से जुड़े टॉप 10 फेक न्यूज, कहीं आपने तो नहीं किया यकीन?

Webdunia
शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020 (10:30 IST)
चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस ने साल 2020 के शुरुआत में भारत में दस्तक दी और धीरे-धीरे पूरा देश इसकी चपेट में आ गया। देश एक तरफ जहां कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ उसे इस महामारी को लेकर फैलाई जा रही फर्जी खबरों से निपटने की चुनौती का भी सामना करना पड़ रहा है। वेबदुनिया लगातार इस तरह के झूठे और भ्रामक दावों का पर्दाफाश कर रहा है। चलिए आपको बताते हैं कोरोना वायरस से जुड़े टॉप 10 फेक न्यूज के बारे में-

दावा: शराब पीने वालों को नहीं होगा कोरोना वायरस

सच: WHO की गाइडलाइन्स में कोरोना वायरस से बचने के लिए अल्कोहल की भूमिका का जिक्र जरूर किया है, लेकिन उसके सेवन की बात नहीं कही।

पूरी पड़ताल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

दावा: काढ़ा ज्यादा पीने से खराब हो सकता है लिवर

सच: भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है।

पूरी पड़ताल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

दावा: मच्छरों के काटने से फैलेगा कोरोना वायरस

सच: WHO ने कहा है कि फिलहाल ऐसी कोई सूचना या सबूत नहीं है, जिससे यह कहा जा सके कि मच्छरों से कोरोना वायरस फैल सकता है।

पूरी पड़ताल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

दावा: लगातार मास्क पहनने से फेफड़ों में फंगल इन्फेक्शन का खतरा

 
सच:इंदौर के नाक, कान, गला एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. सुबीर जैन ने वायरल दावे को खारिज किया है।

पूरी पड़ताल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

दावा: COVID-19 वायरस नहीं Bacteria है, जिसका इलाज Aspirin से संभव है 

सच: भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने वायरल दावे को खारिज किया है।

पूरी पड़ताल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

दावा: 5G के कारण फैल रहा कोरोना वायरस

सच:यूके सरकार के डिजिटल, कल्चर, मीडिया व स्पोर्ट्स विभाग ने इस बात का खंडन किया है।
 
पूरी पड़ताल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

दावा: गर्म पानी की भाप लेने से खत्म हो जाएगा कोरोना

सच: भाप लेना कोरोनावायरस के लक्षण को कम कर सकता है, लेकिन कोरोनावायरस को खत्म नहीं कर सकता है।

पूरी पड़ताल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

दावा:हेयर ड्रायर की गर्म हवा से खत्म होगा कोरोना वायरस
सच: हेयर ड्रायर की गर्म हवा से कोरोना वायरस को खत्म करने का दावा फर्जी ही नहीं बल्कि बेहद खतरनाक भी है।
 
पूरी पड़ताल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

दावा:कोरोना वैक्सीन के बहाने लोगों के शरीर में चिप लगा रहे हैं बिल गेट्स, जिससे लोगों पर नजर रखी जा सके

सच:बिल गेट्स ने लोगों को डिजिटली सर्टिफाइड करने की बात कही थी। न कि शरीर पर चिप लगाने की।
 
पूरी पड़ताल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

दावा:मानव शरीर के DNA को बदल देगी कोरोना वैक्सीन 

सच:भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने वायरल दावे का खंडन किया है।
 
पूरी पड़ताल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख