तांसा वन्यजीव अभयारण्य में दिखा रानपिंगला

भाषा
उल्लू की लुप्तप्राय प्रजाति रानपिंगला को हाल में पश्चिमी घाट में देखा गया है जिसे अब तक  सतपुड़ा पर्वतीय क्षेत्र का ही मूल निवासी माना जाता था।
 
बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) इंडिया के संचार प्रबंधक अतुल साठे ने कहा कि  विलुप्तप्राय पक्षी को हाल में महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित तांसा वन्यजीव अभयारण्य में देखा  गया। तांसा को बीएनएचएस के पूर्व के अध्ययनों के आधार पर एक महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र (आईबीए)  करार दिया गया था।
 
उन्होंने कहा कि खोज महत्वपूर्ण है तथा उत्तर-पश्चिमी घाट के शुष्क क्षेत्र में ऐसे ही अन्य आवासों में  इसकी मौजूदगी का पता लगाने के लिए और अध्ययनों की आवश्यकता है।
 
जब आमतौर पर हर जगह तथा खासकर पश्चिमी घाट में जंगल नष्ट हो रहे हैं या कम हो रहे हैं तो  ऐसे में रानपिंगला या हेटेरोग्लाउक्स ब्लेविट्टी (वैज्ञानिक नाम) की खोज ने जैवविविधिता के लिए  एक नई उम्मीद जगा दी है।
 
इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) की रेड लिस्ट में इसे लुप्तप्राय प्रजाति  बताया गया है।
 
इस साल अक्टूबर में बीएनएचएस के पूर्व कर्मी और प्रकृतिविद सुनील लाड ने अपने साथियों के साथ  रानपिंगला को देखा था, जो सुबह के समय एक सूखे पेड़ पर बैठा था। यह पक्षी आम उल्लू  (वैज्ञानिक नाम-एथने ब्रामा) से बिलकुल भिन्न था।
 
इसके बाद की यात्राओं में इस स्थल से 7 किलोमीटर दूर भी रानपिंगला की आवाज सुनी गई थी।  
Show comments

बॉलीवुड हलचल

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

120 बहादुर में दर्शकों को देखने मिलेंगे रेजांग ला के यह 5 हैरान कर देने वाले क्षण

छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहीं स्मृति ईरानी, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से पहला लुक आया सामने

पंचायत 5 का हुआ ऐलान, इस साल प्राइम वीडियो पर दस्तक देगा नया सीजन

बहते आंसुओं के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं नोरा फतेही, सोशल मीडिया पर दिया किसी करीबी के निधन का हिंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म