निजी वाहन से वनविहार जा सकेंगे पर्यटक

सैलानी वन्य प्राणियों करीब से देख सकेंगे

Webdunia
ND

भोपा ल क े वन्य प्राणियों को देखने के लिए अब तक वन्य प्रेमी वनविहार उस वक्त जाते थे जब यहां खाना परोसा जाता था, लेकिन अब पर्यटक वनविहार के अंदरूनी हिस्सों में जाकर वन्य प्राणियों को करीब से देख सकेंगे। इसके लिए पर्यटकों को थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च करना होगा। यह सुविधा मप्र के स्थापना दिवस से प्रारंभ हो गई है।

वनमंत्री सरताज सिंह के अनुसार भोपाल के पर्यटकों को अब वनविहार में ही प्रदेश के अन्य राष्ट्रीय उद्यानों में भ्रमण जैसा अनुभव प्राप्त हो सकेगा। वन विहार के अंदरूनी क्षेत्रों में निर्धारित मार्ग पर पर्यटक अपने निजी वाहन अथवा वन विहार के वाहन (उपलब्धता अनुसार) से भ्रमण कर सकेंगे।

भ्रमण के लिए चार पहिया वाहन में अधिकतम सात व्यक्तियों के लिए 600 रुपए शुल्क देय होगा। इस शुल्क में वनविहार का प्रवेश शुल्क भी शामिल है। प्रत्येक वाहन के साथ गाइड ले जाना अनिवार्य होगा। गाइड की सुविधा केवल वन विहार के अंदरूनी क्षेत्रों तक ही सीमित रहेगी। यह सुविधा वन विहार के दोनों प्रवेश द्वारों से उपलब्ध रहेगी।

ND
इस भ्रमण के लिए वन विहार के शासकीय वाहन का उपयोग भी वाहन की उपलब्धता होने पर किया जा सकेगा। इसके लिए अधिकतम सात व्यक्तियों को 800 रुपए देना होगा। इस शुल्क में वन विहार के पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण भी शामिल रहेगा।

भ्रमण के लिए एक या दो दिन पूर्व अग्रिम बुकिंग भी पूर्ण शुल्क एकमुश्त जमा कर करवाई जा सकेगी। भ्रमण का समय प्रातः 7 से 11 बजे तक एवं दोपहर बाद 2 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, बनीं न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय

मिनी ड्रेस पहन मोनालिसा ने दिए किलर अंदाज में पोज, बेडरूम से शेयर की हॉट तस्वीरें

ED ने एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, जब्त की संपत्ति

पिता बनने के बाद काम पर लौटेंगे रणवीर सिंह, नवंबर में शुरू करेंगे आदित्य धर की फिल्म की शूटिंग!

अनन्या पांडे ने पिता चंकी पांडे को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की अनसीन फोटो

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल