प्रकति की परिभाषा अम्बोसली नेशनल पार्क

Webdunia
नेहा मित्त ल
WDWD
अम्बोसली नेशनल पार्क केन्या में स्थित है और नैरोबी से 200 कि.मी. की दूरी पर है। केन्या में कई नेशनल पार्क स्थित हैं जैसे मसाई मारा, टॅसावो अम्बोसली और लेक नाकुरू आदि। इनमें अम्बोसली नेशनल पार्क बहुत प्रसिद्ध है।

अफ्रीका में पूरब दिशा की ओर केन्या का अम्बोसली पार्क वन्य पर्यटकों के लिए एक बहुत ही सुन्दर तथा आकर्षक जगह है। यहाँ प्राकृतिक वातावरण में वन्यजीव तफरीह करते देखे जा सकते हैं। इनमें हाथी, सिंह, तेंदुआ आदि‍ शामिल हैं।

दुनियाभर के कई पर्यटक इन वन्यजीवों को देखने यहाँ पर आते हैं। अम्बोसली में पर्यटक जानवरों विशेषकर हाथियों को देख सकते हैं। जब शेरों को जंगल के वातावरण में आप घूमते देखेंगे तो अत्यधिक आनंदित होंगे।

अफ्रीका के सबसे ऊँचे पर्वत किलीमंजारो पर रखे बर्फीले मुकुट, सूर्य की किरणों से आलौकिक हो उठते हैं। यह सुंदर दृश्य अम्‍बोसली में हमने देखा था। सुबह की शीतल मंद हवा में जब सूर्य की किरणें अपने तेज प्रकाश से पर्वत तथा बर्फ के कवच पर पड़ती हैं तब सूर्य के प्रभाव से वे गुलाबी रंग में दिखने लगते हैं।

इस प्राकृतिक सौंदर्य के बीच हाथी का समूह जब खुले मैदान को पार करता है और यह ताज पहने किलीमंजारो पर्वत के समक्ष जाता है तब ऐसा लगता है मानो इस चित्रात्मक दृश्य को देखकर घड़ी थम सी गई है।

यह क्षेत्र कई मसाईयों का घर रहा है जो कि अम्‍बोसली नेशनल पार्क के पास केन्द्रित है। पार्क 400 कि.मी. क्षेत्र में फैला हुआ है। बच्चों के लिए एक बहुत ही सुनहरा अवसर है जब वे हाथियों, गोरखर तथा इमपाला को पार्क के सुरक्षित वन्य जीवन में देख सकते हैं। इस विशाल पार्क में एक जंगल है अकेसिया। यहाँ के पेड़ों पर कई तरह के पक्षी रहते हैं तथा कई तरह के छोटे जीव भी यहाँ पाए जाते हैं।

कई प्रकार के चीते भी यहाँ पर मिलते हैं। वन्य-जीवन में रहने वाले स्थानीय जीव तथा उनके परिवार के बीच एक प्रकार का बंधन है उनके स्नेहपूर्ण रिश्ते का दृश्य हमारे सामने उभरकर आया है।

कई बार हमें हाथियों की लड़ाई देखने को मिलती है। अम्‍बोसली में कई प्रकार के हाथी दिखते हैं। जंगल तथा अन्य क्षेत्रों का अन्वेषण कर सकते हैं तथा खुले मैदान में कई तरह के जानवर झुंड में रहते हैं।

इस पार्क में प्रात:काल के समय अन्य सैलानियों के साथ सैर करने के लिए आएँ। पार्क में सुबह के समय या फिर शाम के समय भ्रमण कर सकते हैं क्योंकि अधिकतर गर्मियों के मौसम में जीव तथा जानवर झाड़ियों में विलीन हो जाते हैं।

पहाड़ों की गोद में यह पार्क स्थित है। इस पार्क में कई तरह के शिविर तथा लॉज पर्यटकों के लिए स्थित है। यहाँ मसाई गाँव में भी आप रुक सकते हैं।
  पहाड़ों की गोद में यह पार्क स्थित है। इस पार्क में कई तरह के शिविर तथा लॉज पर्यटकों के लिए स्थित है। यहाँ मसाई गाँव में भी आप रुक सकते हैं।      

वन्य जीवन के नज़ारे को देखने के लिए अपने परिवार तथा मित्रजनों के साथ जीप या किसी वाहन में जा सकते हैं। जीप से फोटोग्राफी करके प्राकृतिक सौंदर्यता तथा वहाँ के वन्य जीवन के बारे में आप काफी कुछ जान सकते हैं। यह एक अदभुत आनंद होगा।



Show comments

अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, बनीं न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय

मिनी ड्रेस पहन मोनालिसा ने दिए किलर अंदाज में पोज, बेडरूम से शेयर की हॉट तस्वीरें

ED ने एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, जब्त की संपत्ति

पिता बनने के बाद काम पर लौटेंगे रणवीर सिंह, नवंबर में शुरू करेंगे आदित्य धर की फिल्म की शूटिंग!

अनन्या पांडे ने पिता चंकी पांडे को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की अनसीन फोटो

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल