रास मोहम्मद नेशनल पार्क

Webdunia
WDWD
इजिप्ट के गल्फ ऑफ अकाबा में स्थित रास मोहम्मद राष्ट्रीय अभयारण्य सन् 1983 में स्थापित किया गया था। मुख्य रूप से अभयारण्य में जलजीव एवं वन्यजीव नजर आते हैं। सिनाई पेनिनसुलर में स्थित रास मोहम्मद नेशनल अभयारण्य में विश्व प्रसिद्ध प्रवाल भित्ती पाए जाते हैं।

प्रवाल भित्ती परितंत्र प्रणाली अंतराष्ट्रीय स्तर पर सबसे अग्रणी है। यहाँ जलजीव एवं वन्यजीव व प्राकृतिक खूबसूरती देखकर पर्यटक विस्मित रह जाते हैं। पहाड़ों, वादियों, रेत के टीले, वायूशिफ (आम के पेड़ों के घने जंगल) देख सकते हैं।

WDWD
200 से अधिक प्रवाल और 1000 से अधिक तरह की मछलियाँ यहाँ पाई जाती हैं। मुख्य आकर्षण के केंद्र हैं यहाँ पर आने वाले प्रवासी पक्षी। ऋतुओं में बदलाव आते ही इस अभयारण्य में ये झुंड सहित रहते हैं। विभिन्न प्रकार के जलजीव कलरव करते नजर आते हैं। पर्यटक अभयारण्य में खूबसूरत बीच को देखकर दंग रह जाते हैं। एक खूबसूरत बीच है अकाबा। यह बीच एल वाटिका एवं जैकफिश ऐली गोताखोर स्थानों से जुड़ा हुआ है।

PRPR
खशाबा बीच रास मोहम्मद अभयारण्य में स्थित इस बीच पर बहुत से पर्यटक भ्रमण करने आते हैं। बीच के उत्तरी दिशा में एक छोटी सा जलाशय है, जहाँ पर डॉल्फिन तैरती हुई नजर आती हैं। नौका विहार का आनंद उठाकर पर्यटक पूरे स्थल का भ्रमण कर सकते हैं।

कैसे पहुँचें -
हवाई अड्डा
इजिप्ट के शार्म-अल-शेख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से टैक्सी द्वारा रास मोहम्मद अभयारण्य पहुँच सकते हैं। काहिरा अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी यहाँ जा सकते हैं।


Show comments

अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, बनीं न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय

मिनी ड्रेस पहन मोनालिसा ने दिए किलर अंदाज में पोज, बेडरूम से शेयर की हॉट तस्वीरें

ED ने एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, जब्त की संपत्ति

पिता बनने के बाद काम पर लौटेंगे रणवीर सिंह, नवंबर में शुरू करेंगे आदित्य धर की फिल्म की शूटिंग!

अनन्या पांडे ने पिता चंकी पांडे को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की अनसीन फोटो

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल