फ्रेंडशिप डे पर अपने मि‍त्रों को भेजें यह शुभ संदेश

Webdunia
Happy Friendship Day

 
अभी कोरोना का समय है। ऐसे समय में अपने दोस्तों से मिलना संभव नहीं हो पाए तो घबराएं नहीं, इस फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर अपने जिगरी दोस्तों को भेजें प्यार भरे संदेश! पेश हैं आपके लिए दोस्ती पर शुभकामनाओं वाले संदेशों का लेटेस्ट कलेक्शन

1.
 
दोस्ती कोई खोज नहीं होती,
दोस्ती किसी से हर रोज नहीं होती,
अपनी जिंदगी में हमारी मौजूदगी को बेवजह न समझना,
क्योंकि पलकें आखों पर कभी बोझ नहीं होतीं।
 
***** 
 
2.
 
देखी जो नब्ज मेरी, 
हंसकर बोला वो हकीम, 
जा जमा लें महफिल 
पुराने दोस्तों के साथ, 
तेरे हर मर्ज की 
दवा वही है। 
 
***** 
 
3.
 
तुम मुझसे दोस्ती का मोल न पूछना कभी, 
तुम्हें किसने कहा कि पेड़ छांव बेचते हैं।
 
***** 
 
4.
 
एक चिंगारी आग से कम नहीं होती,
सादगी श्रृंगार से कम नहीं होती,
ये तो सिर्फ सोच का फर्क है,
वरना दोस्ती भी प्यार से कम नहीं होती।
 
***** 
 
5.
 
क्यों मुश्किलों में साथ देते हैं दोस्त,
क्यों गम को बांट लेते हैं दोस्त,
ना रिश्ता खून का, ना रिवाज से बंधा,
फिर भी जिंदगीभर साथ देते हैं दोस्त।
 
***** 
 
6.
 
आसमान हमसे नाराज है,
तारों का गुस्सा भी बेहिसाब है।
मुझसे जलते हैं ये सब क्योंकि,
चांद से बेहतर दोस्त मेरे साथ हैं।
 
***** 
 
7.
 
किसी फ्रेंडशिप बैंड से बांधा जा सके,
इतना छोटा मेरे दोस्त का प्यार नहीं।
 
***** 
 
8.
 
जिंदगी लंबी है,
दोस्त बनाते रहो।
दिल मिले ना मिले, 
हाथ मिलाते रहो। 
 
***** 
 
9.
 
कितने कमाल की होती है ना दोस्ती,
वजन तो होता है लेकिन बोझ नहीं होती।
 
***** 
 
10. 
 
एक दोस्त के साथ अंधेरे में चलना,
अकेले रोशनी में चलने से कहीं बेहतर है।
 
सभी को फ्रेंडशिप डे की ढेरों शुभकामनाएं। 
Happy Friendship Day
 
***** 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2025: नवरात्रि में कम करना चाहते हैं वजन, तो भूलकर भी ना खाएं ये 6 चीजें

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकते हैं नवरात्रि व्रत में खाए जाने वाले ये 7 सुपर फूड, सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे

Chaitra navratri diet: नवरात्रि में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? जानें सही डाइट टिप्स

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

सभी देखें

नवीनतम

सीधे किडनी पर वार करता है क्रिएटिनिन, जानिए बॉडी में क्रिएटिनिन बढ़ने से क्या होता है?

चैत्र नवरात्रि में कौन सा रंग पहनें? जानें 9 दिन के 9 रंगों का शुभ महत्व

क्यों नहीं खाने चाहिए तुलसी के पत्ते चबाकर, जानिए क्या कहता है विज्ञान

रमजान के आखिरी जुमा मुबारक के साथ अपनों को दें ये खास संदेश

रोजाना एक कटोरी दही खाने के सेहत को मिलते हैं ये फायदे

अगला लेख