कक्काजी की होली

Webdunia
अब कोई होली मनती है का! होली तो मनाते थे कक्काजी। कक्काजी हमारे गांव के मुखिया थे। तो बात कर रहे थे होली की। कक्काजी की होली खास होती थी खास।

एक होली पर कक्काजी नया रंग खरीदकर लाए। उन्होंने सोचा कि यह नया रंग दूसरों को चुपड़ देंगे तो सामने वाला ही इस रंग का मजा लेगा फिर अपन को मालूम कैसे पड़ेगा कि यह नया रंग कैसा है, तो उन्होंने नया रंग लिया और पहले खुद के चेहरे पर ही लगा लिया। यह नया रंग क्या था कि काला रंग था। एकदम काला। कक्काजी का तो चेहरा ही पहचान में नहीं आया।

FILE


उन्होंने कहा-अरे तेरे कि, यह कौन सा भैंसिया रंग दय दीना हमका। सभी ने सुना और इस नए काले रंग का नाम भैंसिया रंग पड़ गया और तबसे आज तक काले रंग को हम सभी भैंसिया रंग कहते आ रहे हैं।

उस दिन पूरे लोग कक्काजी को पहचान नहीं सके। कक्काजी भी आइना देखकर खुद को नहीं पहचान पाए। होली के बाद पूरे पांच दिनों तक उनका रंग नहीं उतरा। आखिर उतरता कैसे, भैंसिया रंग इतनी जल्दी उतरता है क्या! आज तक भैंस का रंग नहीं उतरा जो! उस दिन लोग कक्काजी को देखकर हंसते और कक्काजी खुद को देख-देखकर।

- विनोद पांडे, रायपुर

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ब्रालेट-शॉर्ट्स पहने समंदर में अठखेलियां करती दिखीं श्वेता तिवारी, कातिलाना अंदाज में दिए पोज

Dhurandhar Movie Teaser: 40 साल के रणवीर सिंह ने किया 20 साल की एक्ट्रेस संग रोमांस, जानिए कौन हैं सारा अर्जुन

45 साल की उम्र में भी बेहद फिट हैं नरगिस फाखरी, साल में दो बार करती हैं 9 दिन का व्रत, पीती हैं सिर्फ पानी

रणवीर सिंह के बर्थ पर देखिए उनके प्रतिष्ठित किरदारों की एक झलक

धुरंधर का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, गैंगस्टर अवतार में दिखे रणवीर सिंह, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म