चिराग ए मोमबत्ती!

- सहीराम

Webdunia
ND

पहले ज्ञानीजन कहते थे- कोई चिराग तो जलाओ यारों! अब सिविल सोसाइटी वालों का आह्वान होता है- एक मोमबत्ती तो जलाओ यारों ! पहले तो घर का लाड़ला भी चिराग ही होता था, जिससे कई बार घर भी जल जाता था। जैसा कि कहा ही है- इस घर को आग लग गई, घर के चिराग से।

अब सिविल सोसाइटी के चिरागों से ऐसा कोई खतरा नहीं। वे बड़ा सेफ खेलते हैं और सिर्फ मोमबत्तियां जलाते हैं। दुष्यंत ने कहा था - 'कहां तो तय था चिरागां हरेक घर के लिए, कहाँ चिराग मय्यसर नहीं शहर के लिए, पर यहां शहर के लिए मोमबत्तियां इफरात में मय्यसर हैं।

राम वनवास से वापस आए तो लोगों ने खुशी के मारे घी के दीये जलाए थे। तब अगर सिविल सोसाइटी होती तो राम के वनवास से लौटने पर घी के दीये जलाती या नहीं, यह तो पता नहीं पर राजा दशरथ के फैसले के खिलाफ मोमबत्तियां जरूर जला देती। तब दीया खुशी का जलता था। अब मोमबत्ती नाखुशी की जलती है। दीया ज्ञान का जलता था। मोमबत्ती अभी ज्ञान का प्रतीक नहीं बनी है। अलबत्ता सिविल सोसाइटी की प्रतीक जरूर बन गई है।

दीया रोशनी का जलता था। मोमबत्ती रोशनी नहीं है। दीया उजाला था। अंधेरा दूर भगाने के लिए था। मोमबत्ती उजाला नहीं है बल्कि वह तो आजकल उजाले में ही ज्यादा जल रही है, इंडिया गेट पर, जहाँ झमाझम उजाला होता है। अलबत्ता कभी-कभी वह अंधेरा दूर भगाने के लिए भी इस्तेमाल होती है पर ऐसा तब होता है जब घरों में बिजली चली जाती है।

ND
सिविल सोसाइटी उसे इस तरह इस्तेमाल नहीं करती। खतरा यह है कि अगर सिविल सोसाइटी यूँ ही मोमबत्तियां जलाती रही तो मोमबत्ती महंगी हो सकती है और ऐसे में बिजली जाने पर शायद घर में जलाने को भी न मिले। या फिर यह भी हो सकता है कि सिविल सोसाइटी के लिए कोई कॉरपोरेट या एमएनसी मोमबत्तियां प्रायोजित करने लगे।

पर चिराग तो पीरों की मजारों पर भी जलता रहा है, दीये मंदिरों में जलते रहे हैं और मोमबत्तियां चर्च में जलती हैं। पर अभी तो उनकी भूमिका सिर्फ जुलूसों तक ही लग रही है। इस मामले में चिराग और दीये पीछे छूट गए हैं। वैसे जिस तरह आजकल सिविल सोसाइटी के मोमबत्ती जुलूस निकलते हैं, वैसे किसी जमाने में विरोध के मशाल जुलूस निकलते थे और उस पर यह पाबंदी बिल्कुल भी नहीं थी कि सिविल सोसाइटी ही वह जुलूस निकालेगी, वह जुलूस तो सोसाइटी का कोई भी हिस्सा, कोई भी तबका निकाल सकता था।

कभी मशाल विरोध का भी प्रतीक थी। ज्ञान का भी प्रतीक थी। जैसे कि साहित्य को समाज के आगे-आगे चलने वाली मशाल ही कहा जाता था। मशाल रोशनी भी थी, उजाला भी थी पर मोमबत्ती मशाल नहीं हो सकती। जब वह चिराग नहीं हो सकती, दीया नहीं हो सकती तो मशाल भी नहीं हो सकती।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राजेश खन्ना, अमिताभ और रेखा से रिश्ते तक, मौसमी चटर्जी ने फिल्म इंडस्ट्री के अंदरूनी राज खोले

हाउसफुल 5: 350 करोड़ का धमाका, हंसते-हंसते हो जाएगा खून, क्रूज़ पर हुई ऐसी मर्डर मिस्ट्री कि उड़ जाएंगे होश

दीपिका ने संदीप रेड्डी वांगा की 'Spirit' से क्यों तोड़ा नाता? पर्दे के पीछे की सच्चाई आई सामने

बरेली से बॉलीवुड तक: दिशा पाटनी ने खोले अपने संघर्ष और आत्मनिर्भरता के राज

मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत का टीजर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें