कक्काजी की होली

Webdunia
अब कोई होली मनती है का! होली तो मनाते थे कक्काजी। कक्काजी हमारे गांव के मुखिया थे। तो बात कर रहे थे होली की। कक्काजी की होली खास होती थी खास।

एक होली पर कक्काजी नया रंग खरीदकर लाए। उन्होंने सोचा कि यह नया रंग दूसरों को चुपड़ देंगे तो सामने वाला ही इस रंग का मजा लेगा फिर अपन को मालूम कैसे पड़ेगा कि यह नया रंग कैसा है, तो उन्होंने नया रंग लिया और पहले खुद के चेहरे पर ही लगा लिया। यह नया रंग क्या था कि काला रंग था। एकदम काला। कक्काजी का तो चेहरा ही पहचान में नहीं आया।

FILE


उन्होंने कहा-अरे तेरे कि, यह कौन सा भैंसिया रंग दय दीना हमका। सभी ने सुना और इस नए काले रंग का नाम भैंसिया रंग पड़ गया और तबसे आज तक काले रंग को हम सभी भैंसिया रंग कहते आ रहे हैं।

उस दिन पूरे लोग कक्काजी को पहचान नहीं सके। कक्काजी भी आइना देखकर खुद को नहीं पहचान पाए। होली के बाद पूरे पांच दिनों तक उनका रंग नहीं उतरा। आखिर उतरता कैसे, भैंसिया रंग इतनी जल्दी उतरता है क्या! आज तक भैंस का रंग नहीं उतरा जो! उस दिन लोग कक्काजी को देखकर हंसते और कक्काजी खुद को देख-देखकर।

- विनोद पांडे, रायपुर

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

बॉलीवुड हलचल

आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं, पिता दे चुके हैं भारतीय सेना में सेवा

श्रेया घोषाल ने पोस्टपोन किया मुंबई कॉन्सर्ट, बोलीं- इस समय देश के साथ खड़ा होना जरूरी...

ऑपरेशन सिंदूर पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बना डाला धमाकेदार गाना, क्या आपने सुना?

ऑपरेशन सिंदूर मूवी का हुआ ऐलान, फर्स्ट लुक पोस्टर देख भड़के यूजर्स, मेकर्स को लगाई फटकार

जानिए कौन हैं मिहिर आहूजा, युजवेंद्र चहल की गर्लफ्रेंड संग दिए जमकर बोल्ड सीन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा