होली का हंगामा...!

- एमके सांघी

Webdunia
ND

आपके प्यार को जिया है तो
आपकी बेरुखी भी सह लेंगे
आपने रंग न लगाया तो क्या
आपका नाम लेकर ही खुद को रंग लेंगे।
****
खेलना है होली
खूब खेलो
रंग के लिए मगर
मेरा दिल तो ना तोड़ो।
****
मेरे और अपने
घर वालों को दंग कर दो
होली के बहाने आकर
मेरी माँग में रंग भर दो।
****
होली की गेर में
सब हैं एक रंग
क्या अमीर, क्या गरीब
सभी है संग-संग।
****
जिनकी बोली में होता था शहद
वो आज उतर आए गाली पे
बुरा न माना हमने भी, होली थी
गाली का जवाब दिया गाली से।
****
जेब में रंग
हाथ में पिचकारी
आज क्रिकेट भूल गई
बच्चों की टुल्लर सारी।
****
सालीजी मैं ससुराल नहीं आऊँगा
होली पर आपको रंग नहीं लगाऊँगा
रंगों ने कहीं आपको अधिक काला कर दिया तो
अपने होने वाले साडू से बहुत मार खाऊँगा।
****
देवर लाए रंगों की बहार
भैया भी कुछ कह न सकेंगे
लहोली पर हम आपको खूब रंगेंगे।
****
बिखरी जुल्फों को न सँवारो
उन्हें हवा में उड़ने दो
आज है हमारी पहली होली
हमें अपना चेहरा रंगने दो।
****
होली के रंग जब
मेरे चेहरे से टकराए
प्रियतम तेरे प्यार के रंग
मुझे बहुत याद आए।
****
Show comments

संजय दत्त पहुंचे बागेश्वर धाम, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का लिया आशीर्वाद

मिथुन चक्रवर्ती ने क्या श्रीदेवी से की थी शादी?

बॉबी देओल बने बेबी देओल, प्राइम वीडयो की सीरीज द बॉयज सीजन 4 का मजेदार वीडियो हो रहा वायरल

Sarfira से अक्षय कुमार का धांसू लुक आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

जब सई मांजरेकर ने साइन की फिल्म औरों में कहां दम था, ऐसा था माता-पिता का रिएक्शन

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें