G20 Summit : दिल्ली पुलिस की रिहर्सल ने बढ़ाई आमजन की परेशानी, जगह-जगह लगा जाम

Webdunia
मंगलवार, 5 सितम्बर 2023 (20:08 IST)
G20 Summit  News : जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पुलिस के अभ्यास के कारण मंगलवार को यात्री मध्य दिल्ली में भारी यातायात जाम में फंस गए और उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ा। इससे पहले पुलिस ने लोगों को सूचित किया कि दोपहर दो बजे तक नई दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। पुलिस ने उन्हें इसको ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी।
 
यातायात पुलिस ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि अभ्यास और विशेष यातायात व्यवस्था के कारण, दोपहर दो बजे तक भैरों मार्ग, भैरों रोड - रिंग रोड, मथुरा रोड, सी-हेक्सागन, सरदार पटेल मार्ग और गुड़गांव रोड पर कुछ भीड़ होने की उम्मीद है। यात्रियों को तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी जाती है।
 
इंद्रप्रस्थ पार्क के पास बाहरी रिंग रोड, सी-हेक्सागन और सरदार पटेल मार्ग पर भी मंगलवार को भीड़भाड़ देखी गई।
 
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शहर में यातायात जाम को लेकर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर निशाना साधा।
 
उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि दिल्ली यातायत पुलिस ने क्या किया है? दिल्ली के लोग हर जगह यातयात जाम का सामना कर रहे हैं। पुलिस का कामकाज ही एकमात्र ऐसी चीज थी जिसे उपराज्यपाल साहब को संभालना था, लेकिन... इससे दिल्ली के आम लोगों को बहुत असुविधा हो रही है। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नोटबंदी, छापा, सिविल वॉर, फिर पेपरलीक, Rahul Gandhi ने बताए 7 डर

सड़क धंसी और 19 जगह गड्‍ढे, जानिए बदसूरत हुए रामपथ की असली कहानी

Rahul Gandhi : मेरे आगे तनते हैं, नरेंद्र मोदी के सामने झुकते हैं, ओम बिरला ने राहुल गांधी के सवाल का दिया जवाब

MP में CM और मंत्रियों के साथ स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष खुद भरेंगे इनकम टैक्स, गौवंश परिवहन व ट्यूबवेल खुला छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

RBI को 2000 के कितने नोट वापस मिले, कितने अब भी लोगों के पास

सभी देखें

नवीनतम

बारिश में हो गए हैं जूते गीले? जानें ये 5 सिंपल हैक्स

असम के CM हिमंत बिस्व सरमा का बड़ा बयान, भीषण बाढ़ की बताई यह वजह...

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

सूरज रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत की अवधि

90000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए अमरनाथ के दर्शन, स्वास्थ्य प्रमाणपत्रों पर उठे सवाल

अगला लेख
More