Hanuman Chalisa

एप्पल की आईवॉच, 9 लाख की

Webdunia
शुक्रवार, 6 नवंबर 2015 (16:10 IST)
आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एप्पल ने अपनी घड़ी की भारत में बिक्री आज शुरू की। इसे 30,990 रुपए से 9.9 लाख रुपए के दायरे में पेश किया गया है।
एप्पल घड़ी के तीन संस्करण पेश किए गए हैं- 38 मिली मीटर और 42 मिली मीटर डिस्प्ले वाले हैं। 38 मिलीमीटर डिस्प्ले में एप्पल वॉच स्पोर्ट (एल्यूमीनियम डिब्बी और सफेद पट्टा) की कीमत 30,900 रुपए और स्टेनलेस स्टील डिब्बी और सफेद पट्टे वाली घड़ी की कीमत 48,900 रुपए रखी गई है।
 
इसी तरह 38 मिलीमीटर डिस्प्ले के साथ 18 कैरेट सोने की डिब्बी वाले माडल की कीमत 8.2 लाख रुपए है। एप्पल वाच एडिसन की कीमत 9.9 लाख रुपए होगी जिसकी डिब्बी 18 कैरेट सोने की है और सफेद रंग का पट्टा लगा है।
 
इस घड़ी से फोन करने के साथ ई-मेल पढ़ सकते हैं, संगीत सुना जा सकता है, फोटो लिए जा सकते हैं और इंस्टाग्राम फोटो का प्रबंध भी किया जा सकता है। घड़ी आप की ‘फिटनेस’ पर ध्यान रखती है।
 
स्टीव जॉब्स के इस्तीफा देने के बाद कमान संभालने वाले टिम कुक के कार्यकाल में विनिर्मित कंपनी का यह पहला नया उत्पाद है। पिछला नया उत्पाद 2010 में प्रस्तुत आईपैड टैबलेट था। एप्पल भारत में घड़ी की बिक्री 100 प्रमुख दुकानों के जरिए कर रही है।
Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को आंदोलन का ऐलान

मेधावियों के सम्मान में तालियों से गूंजा सभागार, गर्व से दमके अभिभावकों के चेहरे

यूपी के स्कूलों में पुस्तकों की खरीद की होगी जांच, योगी सरकार कराएगी लाइब्रेरी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन