Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Realme TechLife की नई स्मार्टवॉच, सस्ती कीमत के साथ धमाकेदार फीचर्स

हमें फॉलो करें Realme TechLife की नई स्मार्टवॉच, सस्ती कीमत के साथ धमाकेदार फीचर्स
, गुरुवार, 23 जून 2022 (21:40 IST)
Realme ने नई स्मार्टवॉच TechLife Watch R100 को भारत में लांच कर दिया है। कंपनी की यह वॉच सर्कुलर डिजाइन में आती है। कंपनी यूजर्स का पसंदीदा कॉलिंग फीचर भी दे रही है। रियलमी की इस लेटेस्ट वॉच की कीमत 3,999 रुपए है।
 
कंपनी इसे कुछ समय के लिए 3,999 रुपए की बजाय 3,499 रुपए में ऑफर करने वाली है। नई वॉच ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में आती है। इसकी सेल 28 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। नई वॉच को फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की वेबसाइट से भी खरीदी जा सकती है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें वेदर अपडेट, अलार्म, म्यूजिक कंट्रोल और रिमाइंडर दिए गए हैं। महिलाओं के पीरियड डेट्स को भी ट्रैक करता है। कॉलिंग के लिए इसमें बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए वॉच में ब्लूटूथ 5.2 ऑफर किया जा रहा है। इस वॉच में आपको 380mAh की बैटरी मिलेगी, कंपनी के मुताबिक स्मार्टफोन की बैटरी सिंगल चार्ज पर 7 दिन तक चल जाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Tata Nexon EV में लगी आग, इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सुरक्षा पर उठने लगे सवाल