गणेशजी के संबंध में 10 अनसुनी रोचक बातें

Webdunia
मंगलवार, 30 अगस्त 2022 (17:25 IST)
भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन भगवान गणेशजी का जन्म हुआ था। उनकी उत्पत्ति और सिर को लेकर भी रहस्य है। पार्वती शिव पुत्र गजानन भगवान गणेश के बारे में यूं तो पुराणों में कई रहस्यों का उल्लेख मिलता है, लेकिन आप जानिए शिवपुत्र गणेश जी के संबंध में 10 ऐसी रोचक बातें जो आपने नहीं सुनी होगी।
 
1. गणेशजी का असली नाम विनायक है। गणों के मुखिया होने के कारण उन्हें गणेश या गणपति कहते हैं।
 
2. गणेशजी के प्रत्येक अवतार का रंग अलग-अलग है परंतु मान्यतानुसार शरीर का मुख्य रंग लाल तथा हरा है।
 
3. हनुमानजी की तरह ही गणेशजी को सभी देवताओं की शक्तियां प्राप्त हैं।
 
4. कार्तिकेय के अलावा गणेशजी के अन्य भाइयों के नाम हैं- सुकेश, जलंधर, अयप्पा, भूमा, अंधक और खुजा।
 
5. गणेशजी की बहन का नाम अशोक सुंदरी है। इसके अलावा मां ज्वालामुखी और मनसादेवी भी उनकी बहनें हैं।
 
6. गणेशजी की पत्नियां रिद्धि और सिद्धि हैं। उनके पुत्र लाभ और शुभ तथा पोते आमोद और प्रमोद हैं। पुत्री का नाम मां संतोषी हैं।
 
7. गणेशजी को पौराणिक पत्रकार या लेखक भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने ही 'महाभारत' का लेखन किया था। 
 
8. उनके 12 प्रमुख नाम हैं- सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, लम्बोदर, विकट, विघ्ननाशक, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचन्द्र और गजानन।
 
9. गणेशजी सतयुग में सिंह, त्रेता में मयूर, द्वापर में मूषक और कलिकाल में घोड़े पर सवार बताए जाते हैं।
 
10. पुराणों में गणेशजी के 64 अवतारों का वर्णन मिलता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

धन, ज्ञान और शांति के लिए गुरु पूर्णिमा पर करें ये 7 उपाय, दूर होंगी सारी बाधाएं

गुरु पूर्णिमा 2025: सोच समझकर लें गुरु दीक्षा, जानिए सच्चे गुरु की पहचान

हरियाली अमावस्या कब है, जानिए पितृ दोष मुक्ति के 5 अचूक उपाय

गुरु पूर्णिमा: प्राचीन भारत के 14 महान गुरु जिन्होंने दिया धर्म और देश को बहुत कुछ

गुरु का मिथुन राशि में उदय, 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

धर्म संसार

सावन में कब कब सोमवार रहेंगे

ये है सावन में भोलेनाथ को प्रसन्न करने का सबसे आसान और अचूक उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी

सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने में ना करें ये भूल वर्ना नहीं होगा पूजा से लाभ

गुरु पूर्णिमा पर विद्यार्थियों को जरूर करना चाहिए ये 5 काम, खुल जाएंगे सफलता और उन्नति के द्वार

गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें महागुरु दत्तात्रेय भगवान की पूजा

अगला लेख