गणेशजी का विश्व में एक मात्र ऐसा मंदिर जहां पर है उनका मुख नर समान

Webdunia
गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (18:52 IST)
गणेशजी को आपने हमेशा गजमुख में ही देखा होगा। गज अर्थात हाथी के मुख के समान मुख। परंतु तमिलनाडु में गणपति जी का एक ऐसा मंदिर है जहां पर उनका मुख नर के समान है। नर अर्थात मनुष्य के समान ही उनका मुख है। माना जाता है कि यह विश्‍व का एक मात्र ऐसा मंदिर है, जहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शन करने आते हैं। 
 
दरअसल यह मंदिर तमिलनाडु के कूटनूर या कूथनूर से लगभग 2 किलोमीटर दूर तिलतर्पणपुरी नामक स्थान पर मौजूद है जिसे आदि विनायक मंदिर के नाम से जाना जाता है। तिलतर्पणपुरी दो शब्दों के मेल से बना है तिलतर्पण और पुरी। यानी पूर्वजों का समर्पित शहर। यहां पर विनायक गणेशजी के साथ ही पूर्वजों की शांति के लिए पूजा भी की जाती है। स्थानीय लोग मानते हैं कि यहां पर भगवान श्रीराम ने अपने पूर्वजों की शांति के लिए पूजा की थी।
 
यहां पर सरस्वती मंदिर है जिसके परिसर में भगवान शिव का भी मंदिर बना है। इस मंदिर से बाहर निकलते ही श्रीगणेश का नरमुखी मंदिर स्थित है। आदि विनायक मंदिर में गणपति का इंसान का चेहरा होने का कारण यही है कि भगवान का गजमुख लगने से पहले उनका मुख इंसान का था, जिस वजह से उनकी पूजा इस रूप में यहां की जाती है। गणेश की मूर्ति में एक कुल्हाड़ी, रस्सी, एक मोदक और ग्रेनाइट से बना कमल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सावन मास में कितने और कब कब प्रदोष के व्रत रहेंगे, जानिए महत्व और 3 फायदे

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए होगी धन की वर्षा

देवशयनी एकादशी पर करें इस तरह से माता तुलसी की पूजा, मिलेगा आशीर्वाद

sawan somwar 2025: सावन सोमवार के व्रत के दौरान 18 चीजें खा सकते हैं?

एक्सीडेंट और दुर्घटनाओं से बचा सकता है ये चमत्कारी मंत्र, हर रोज घर से निकलने से पहले करें सिर्फ 11 बार जाप

सभी देखें

धर्म संसार

कैलाश मानसरोवर भारत का हिस्सा क्यों नहीं है? जानिए कब और कैसे हुआ भारत से अलग?

03 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

03 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

देवशयनी एकादशी की पूजा, उपाय, व्रत का तरीका, मंत्र और महत्व

नागपंचमी का त्योहार कब मनाया जाएगा, पूजा का शुभ मुहूर्त जानिए

अगला लेख