Ganesh sthapana 2023 : कैसे करें गणेश स्थापना, जानें संपूर्ण पूजा विधि

Webdunia
मंगलवार, 19 सितम्बर 2023 (11:48 IST)
Ganesh sthapana Puja vishi 2023 : चतुर्थी तिथि 18 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से प्रारंभ होकर 19 सितंबर 2023 को दोपहर 01 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगी। इस बीच ही करें गणेशजी की स्थापना। यदि इस समय में नहीं कर पा रहे हैं तो किसी पंडितजी से पूछकर शुभ चौघड़िया में करें गणेशजी की स्थापना और पूजन। आओ जानते हैं स्थापना और पूजन की सरल विधि। 
 
गणेश स्थापना 19 सितंबर 2023 के शुभ मुहूर्त
चतुर्थी तिथि प्रारंभ : 18 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर।
चतुर्थी तिथि समाप्त : 19 सितंबर 2023 को दोपहर 01 बजकर 43 मिनट पर।
गणेश स्थापना मुहूर्त : 11.07 से दोपहर 01.34 के बीच कर सकते हैं।
गणेश स्थापना का सर्वश्रेष्ठ अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:56 से दोपहर 12:45 तक।
गणेश पूजन मध्याह्न मुहूर्त : सुबह 11:01:23 से दोपहर 01:28:15 तक का है।
 
ALSO READ: Ganesh Chaturthi 2023 : गणेश स्थापना की संपूर्ण सरल पूजन विधि
 
गणेश स्थापना स्थान की तैयारी : इसके बाद गणेशजी की मूर्ति को स्थापित करने के पूर्व ईशान कोण को अच्‍छे से साफ करके कुमकुम से स्वस्तिक बनाएं और हल्दी से चार बिंदी बनाएं। फिर एक मुट्ठी अक्षत रखें और इस पर छोटा बाजोट, चौकी या लकड़ी का एक पाट रखें। पाट पर लाल, पीला या केसरिये रंग का सूती कपड़ा बिछाएं। चारों ओर फूल और आम के पत्तों से सजावट करें और पाट के सामने रंगोली बनाएं। तांबे के कलश में पानी भरकर उस पर नारियल रखें।
गणेश स्थापना : आसपास सुगंधित धूप, दीप, अगरबत्ती, आरती की थाली, आरती पुस्तक, प्रसाद आदि पहले से रख लें। अब परिवार के सभी सददस्य एकत्रित होकर ॐ गंगणपते नम: का उच्चारण करते हुए प्रतिमा को पाट पर विराजमान करें। अब विधिवत पूजा करके आरती करें और प्रसाद बांटें।
 
नित्य पूजा और आरती : अब 10 दिनों तक गणेशजी की सुबह और शाम को नित्य पूजा और आरती करें और आरती के बाद प्रसाद वितरण करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

किस पेड़ के नीचे से गुजरने के बाद कावड़िये नहीं चढ़ा सकते शिवलिंग पर जल, जानिए नियम

मंगल का कन्या राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

क्यों बजाते है शिवलिंग के सामने 3 बार ताली, जानिए हर ताली के पीछे का अर्थ

जीवन में ये घटनाएं देती हैं कालसर्प दोष के संकेत, जानिए कारण और अचूक उपाय

भगवान शिव के परिवार से हुई है सभी धर्मों की उत्पत्ति, कैसे जानिए

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: 31 जुलाई का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों के लिए महीने के अंतिम दिन का संदेश

31 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

31 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

2025 में रक्षाबंधन पर नहीं होगा भद्रा का साया, पंचक भी नहीं बनेंगे बाधक, वर्षों बाद बना है ऐसा शुभ संयोग, जानिए राखी बांधने के श्रेष्ठ मुहूर्त

नरेंद्र मोदी के बाद इस व्यक्ति के प्रधानमंत्री बनने के चांस हैं 99 प्रतिशत

अगला लेख