गणेश चतुर्थी विशेष : महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

आचार्य राजेश कुमार
जिस प्रकार पश्चिम बंगाल की दूर्गा पूजा आज पूरे देश में अत्यधिक प्रचलित हो चुकी है उसी प्रकार महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाई जाने वाली गणेश चतुर्थी का उत्सव भी पूरे देश में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी का यह उत्सव लगभग दस दिनों तक चलता है इसलिए  इसे गणेशोत्सव भी कहा जाता है। उत्तर भारत में गणेश चतुर्थी को भगवान श्री गणेश जयंती के रूप में मनाया जाता है।
 
प्रत्येक चंद्र महीने में 2 चतुर्थी तिथि होती है। चतुर्थी तिथि भगवान गणेश से संबंधित होती है। शुक्ल पक्ष के दौरान अमावस्या के बाद चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के रूप में जाना जाता है, और कृष्ण पक्ष के दौरान पूर्णिमा के बाद की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। 
 
भाद्रपद के दौरान विनायक चतुर्थी, गणेश चतुर्थी के रूप में मनाई जाती है। गणेश चतुर्थी को हर साल पूरे भारत में भगवान गणेश के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
 
 गणेश चतुर्थी 2018 शुभ मुहूर्त 
 
चतुर्थी तिथि आरंभ- 16:07 (12 सितंबर 2018)
 
चतुर्थी तिथि समाप्त- 14:51 (13 सितंबर 2018)
 
गणेश चतुर्थी पर्व तिथि व मुहूर्त - 13 सितंबर- 2018
 
   मध्याह्न गणेश पूजा – 11:04 से 13:31
 
   चंद्र दर्शन से बचने का समय- 16:07 से 20:34 (12 सितंबर 2018)
 
    चंद्र दर्शन से बचने का समय- 09:32 से 21:13 (13 सितंबर 2018)
 
गणेश चतुर्थी व्रत पूजा विधि :-
 
सबसे पहले एक ईशान कोण में स्वच्छ जगह पर रंगोली डाली जाती हैं, जिसे चौक पुरना कहते हैं। 
 
उसके उपर पाटा अथवा चौकी रख कर उस पर लाल अथवा पीला कपड़ा बिछाते हैं। 
 
उस कपड़े पर केले के पत्ते को रख कर उस पर मूर्ति की स्थापना की जाती है। 
 
इसके साथ एक पान पर सवा रुपया रख पूजा की सुपारी रखी जाती है। 
 
कलश भी रखा जाता है। कलश के मुख पर लाल धागा या मौली बांधी जाती है। यह कलश पूरे दस दिन तक ऐसे ही रखा जाता है। दसवें दिन इस पर रखे नारियल को फोड़ कर प्रसाद खाया जाता है। 
 
स्थापना वाले दिन सबसे पहले कलश की पूजा की जाती है। जल, कुमकुम, चावल चढ़ा कर पुष्प अर्पित किए जाते हैं। 
 
कलश के बाद गणेश देवता की पूजा की जाती है। उन्हें भी जल चढ़ाकर वस्त्र पहनाए जाते हैं। फिर कुमकुम एवम चावल चढ़ाकर पुष्प समर्पित किए जाते हैं।
 
गणेश जी को मुख्य रूप से दूर्वा चढ़ाई जाती है। 
 
इसके बाद भोग लगाया जाता है।गणेश जी को मोदक प्रिय होते हैं। 
 
परिवार के साथ आरती की जाती है। इसके बाद प्रसाद वितरित किया जाता है। 
 
गणेश जी की उपासना में गणेश अथर्वशीर्ष का बहुत अधिक महत्व है। इसे रोजाना पढ़ा जाता है। इससे बुद्धि का विकास होता है। यह मुख्य रूप से शांति पाठ है।  

ALSO READ: श्री गणेश की स्थापना कैसे करें, शुभ मुहूर्त और 10 काम की बातें...

ALSO READ: जब घर में हो विराजित श्री गणेश तो यह 15 काम बिलकुल न करें वरना...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Ashtami puja 2025: शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी के दिन घर पर हवन करने की संपूर्ण विधि और सामग्री

Dussehra katha: दशहरा की 4 पौराणिक कथाएं, जिनके कारण मनाया जाता है यह पर्व

Navratri 2025: कन्या पूजन से ही क्यों होता है नवरात्रि व्रत का समापन, जानिए महत्व

Shani ka gochar: दशहरे के ठीक 1 दिन बाद होगा शनि का नक्षत्र परिवर्तन, 3 अक्टूबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

हर संकट से मुक्ति दिलाता है मां दुर्गा का यह चमत्कारी पाठ, जानिए फायदे और विधि

सभी देखें

धर्म संसार

विजयादशमी दशहरे पर कौनसे 10 महत्वपूर्ण कार्य करना बहुत जरूरी

30 September Birthday: आपको 30 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

30 Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 सितंबर, 2025: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Papankusha Ekadashi 2025: पापाकुंशा एकादशी कब है, जानें पूजन के शुभ मुहूर्त, विधि, महत्व और लाभ

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर क्या है संधि पूजा का महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि

अगला लेख