आखिर क्यों जरूरी है गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा से बचना

Webdunia
श्री गणेश की कथा अनुसार वास्तव में श्री गणेश ने चंद्र को शाप दिया है। क्या है वह शाप और उसका कारण, पढ़ें इस कथा में... 
 
 
एक बार, श्रीगणेश यात्रा कर रहे थे तभी रास्ते में उन्हें चंद्रमा मिले। चंद्रमा को अपनी सुन्दरता पर बहुत घमंड था। चंद्रमा ने जब श्री गणेश को छोटे से चूहे पर सवार होकर आड़ी टेढ़ी चाल से चलते देखा तो उनकी हंसी निकल पड़ी। अपने रूप के गर्व में वे गणेश जी की 
 
विशेष आकृति का मजाक बनाने लगे। तब गणेश जी ने उसे श्राप दिया कि उसका यह रंग रूप खत्म हो जाए। चंद्रमा के शापित होने से चारों लोक में हाहाकार मच गया। 
 
चंद्रदेव  को अपनी गलती का अहसास हुआ। वे बहुत उदास हो गए और श्री गणेश से क्षमा करने की प्रार्थना की। अंतत: भगवान गणेश ने उसे श्राप से मुक्त होने के लिए पूरी भक्ति और श्रद्धा के साथ गणेश चतुर्थी का व्रत रखने की सलाह दी। इस प्रकार पहले व्यक्ति जिसने गणेश चतुर्थी का उपवास रखा था वे चंद्रमा थे। श्री गणेश के शाप के कारण ही चतुर्थी के यह चंद्र शापित हैं लेकिन अन्य चतुर्थी पर चंद्र   दर्शन के उपरांत ही व्रत खोला जाता है। 
 
इस चतुर्थी के चंद्रमा को देखने की वजह से ही श्री कृष्ण को भी चोरी के कलंक का सामना करना पड़ा था।
 
इसलिए इस दिन चंद्रमा को देखने से अवश्य बचना चाहिए।  

ALSO READ: गणेश चतुर्थी पर भूलकर भी न करें चंद्रदर्शन, अगर कर लिए हैं तो पुराणों से हम लाए हैं दोष मुक्ति का यह उपाय

ALSO READ: जब चतुर्थी का चंद्र देखने से श्रीकृष्ण पर लगा चोरी का कलंक, पढ़ें स्यमन्तक मणि की पौराणिक कथा और मंत्र

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

इजराइल के दुश्मन क्यों है ईरान सहित सभी मुस्लिम देश?

12 जून से मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम, 5 माह तक नहीं होंगे शुभ कार्य

वट सावित्री व्रत दो बार क्यों मनाया जाता है?

शनि देव को अतिप्रिय हैं ये चार फूल: शनि जयंती पर चढ़ाने से दूर होंगे शारीरिक तथा मानसिक कष्ट

वट सावित्री व्रत के दिन नहीं मिले बरगद का पेड़ तो ऐसे करें पूजा

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज आपके जीवन में क्या बदलाव आ सकते हैं? जानें 26 मई का राशिफल

26 मई 2025 : आपका जन्मदिन

26 मई 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: 25 मई का दैनिक राशिफल, जानें आपके लिए क्या है आज के दिन के संकेत

25 मई 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख