Hanuman Chalisa

विघ्नहर्ता गणपतिजी का पर्व

गणेश चतुर्थी विशेष

Webdunia
- विलास जोशी

WD
भादौ (भाद्रपद) माह की चतुर्थी यानी गणेश चतुर्थी। इस दिन से 10 दिवसीय गणेशोत्सव का प्रारंभ होता है। भगवान मंगलमूर्ति बुद्धि के देवता तो हैं ही, साथ ही उन्हें सौंदर्य का देवता भी कहा जाता है। गणेशजी के बारे में यह बात निर्विवाद रूप से कही जाती है कि आप गणेशजी को मन में स्मरण कर कहीं कैसी भी आड़ी-तिरछी रेखाएँ खींच दें तो उनका ही चित्र आकार लेने लगता है और उनको किसी भी कोण से देखिए- वे सुंदर ही लगते हैं। उनकी मूरत है ही मनमोहक।

गणेशजी को ' कर्ता' भी कहा गया है। इसका अर्थ यह है कि किसी भी मंगल कार्य का आरंभ उनको प्रथम पूजकर किया जाता है, क्योंकि वे 'सुखकर्ता' हैं और 'दुखहर्ता' भी हैं। ' श्री गणपत्यथर्वशीर्षम्‌' में यहाँ तक बताया गया है कि भगवान विष्णु और शंकर तक उनका पूजन कर सम्मान करते हैं।

जब कभी देवलोक में संकट के बादल छाने लगते, तब देवताओं के राजा इन्द्र तक ने गणेशजी की वंदना कर उन्हें संकटमोचन बनने की विनती की, क्योंकि वे संकटों में रक्षा करने वाले गणनायक देवता हैं। उनकी निरंतर आराधना करने पर वे भक्त की सारीइच्छाएँ (मनोरथ) पूरी करते हैं और भगवान शंकर की ही तरह वे भी शीघ्र ही प्रसन्न होकर मनोकामनाएँ पूरी करते हैं।
  गणेशजी को 'कर्ता' भी कहा गया है। इसका अर्थ यह है कि किसी भी मंगल कार्य का आरंभ उनको प्रथम पूजकर किया जाता है, क्योंकि वे 'सुखकर्ता' हैं और 'दुखहर्ता' भी हैं।      


हर माह की चतुर्थी को 'गणपति स्त्रोत्र' (स्तोत्र) या 'श्री गणपत्यथर्वशीर्ष' का पाठ करने वालों की हर मनोकामना पूरी होती है। जो भक्त किसी भी कारण श्रीगणपत्यथर्वशीर्ष का पाठ करने में असमर्थ हो, यदि वे उसके उपमंत् र 'ॐ गं गणपतये नमः' की तीन मालाएँ करे तो भी साधक की सारी इच्छाएँ पूरी होती हैं।

श्री गणेशजी केवल 'बुद्धि' के दाता ही नहीं हैं, बल्कि वे 'शक्तिस्वरूप' भी हैं। उन्होंने कई क्रूर राक्षसों का वध कर अपनी वीरता का परिचय भी दिया है। गणेशजी समस्त कला आराधकों के प्रिय देवता हैं इसीलिए हर एक कलाकार के मन में गणेशजी का चित्र और प्रतिमा (मूर्ति) बनाने की उत्सुकता बहुत होती है, फिर चाहे वे झूले पर लेटे हुए गणपति हों, नटेश्वर रूप हो या कोई भी रूप। गणेशजी हर रंग-रूप में दर्शनीय ही लगते हैं।

गणेश चतुर्थी से अनंत चौदस तक गणेशोत्सव के 10 दिन यानी समूची भारत भूमि का हर्षोत्सव। गणेशजी की दस दिनों बाद बिदाई भी बहुत धूमधाम के साथ होती है। ' गणपति बप्पा मोर्‌या, अगले बरस तू जल्दी आ' की हर्षगूँज के साथ वे हमारे घरों में आनंदोत्सव का वातावरण बना देते हैं कि- 'अब तैयारी में लग जाओ' की श्रृंखला शुरू होने वाली है।

Show comments

Dev uthani ekadashi deep daan: देव उठनी एकादशी पर कितने दीये जलाएं

यदि आपका घर या दुकान है दक्षिण दिशा में तो करें ये 5 अचूक उपाय, दोष होगा दूर

Dev Uthani Ekadashi 2025: देव उठनी एकादशी की पूजा और तुलसी विवाह की संपूर्ण विधि

काशी के मणिकर्णिका घाट पर चिता की राख पर '94' लिखने का रहस्य: आस्था या अंधविश्‍वास?

Vishnu Trirat Vrat: विष्णु त्रिरात्री व्रत क्या होता है, इस दिन किस देवता का पूजन किया जाता है?

02 November Birthday: आपको 2 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 नवंबर, 2025: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर कौनसा दान रहेगा सबसे अधिक शुभ, जानें अपनी राशिनुसार

November Weekly Rashifal: नवंबर का महीना किन राशियों के लिए लाएगा धन और सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (3 से 9 नवंबर 2025)

Essay on Nanak Dev: सिख धमे के संस्थापक गुरु नानक देव पर रोचक निबंध हिन्दी में