बिहार के एक लोस क्षेत्र में 'राम' के नाम पर भरोसा

Webdunia
सोमवार, 28 अप्रैल 2014 (17:03 IST)
FILE
पटना। बिहार में एक ऐसा लोकसभा क्षेत्र है, जहां के मतदाता सिर्फ 'राम के नाम पर' ही अब तक भरोसा जताते आ रहे हैं।

इसे संयोग ही कहा जाएगा कि बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में 37 वर्षों से यहां के मतदाताओं की पसंद राम ही रहे हैं। इसी वजह से इस क्षेत्र से 'राम' अब तक सांसद बनते रहे हैं। हाजीपुर (सु) सीट से जीतने वाले नेता भले ही पार्टियां बदलते रहे हैं, लेकिन 'राम' नाम का साया हर चुनाव में बरकरार रहा है।

वर्ष 1977 में हाजीपुर को सुरक्षित सीट घोषित किया गया। इसके बाद से 37 वर्षों में यहां चुनाव जीतने वाले राम ही रहे हैं। इस क्षेत्र से जीतने वाले नेताओं का नाम राम के नाम से ही शुरू होता है। वर्ष 1977 से यहां 10 बार लोकसभा के चुनाव हुए और अब 11वां चुनाव 5वें चरण में 7 मई को होना है।

इस क्षेत्र से 3 नेता सांसद बने। सुरक्षित सीट बनने के बाद सबसे पहले रामविलास पासवान, दूसरे रामरतन राम और तीसरे रामसुंदर दास को मतदाताओं ने संसद में पहुंचाया।

वर्ष 1977 में इस लोकसभा क्षेत्र से पहला चुनाव रामविलास पासवान ने भारतीय लोकदल के टिकट से जीता। इसके बाद वे वर्ष 1980 में जनता पार्टी (सेक्यूलर), वर्ष 1989, 1996 और 1998 में जनता दल, वर्ष 1999 में जनता दल यू और 2004 में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर लोकसभा का चुनाव हाजीपुर से जीते।

कांग्रेस के रामरतन राम 1984 में इस लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीते। उन्होंने इस चुनाव में रामविलास पासवान को हराया था। रामसुंदर दास 1991 और 2009 में हाजीपुर से सांसद चुने गए। वर्ष 1991 में जनता दल और 2009 में जदयू के टिकट पर दास चुनाव लड़े।

इस बार भी इस क्षेत्र से दो राम हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से लोजपा के रामविलास पासवान और जदयू से रामसुंदर दास। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

Share Bazaar में गिरावट पर लगा विराम, Sensex 58 अंक चढ़ा, Nifty में भी आई तेजी

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

हादसे के बाद जागा दिल्ली रेल प्रशासन, सुरक्षा बढ़ाई, फुटओवर ब्रिज पर बेवजह खड़े होने पर रोक

डोनेशन में भी BJP टॉप पर, ADR की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए 2023-24 में किस पार्टी को मिला कितना चंदा

कॉर्बेट पार्क में पकड़ा गया हमलावर बाघ, 2 व्यक्तियों पर किया था हमला