कुमार विश्वास के परिवार को अमेठी छोड़ने के आदेश...

Webdunia
मंगलवार, 6 मई 2014 (09:42 IST)
अमेठी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ में उनको चुनौती दे रहे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुमार विश्वास पुलिस से खासे नाराज नजर आ रहे हैं। विश्वास का कहना है कि पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। इतना ही नहीं पुलिस ने उनके परिवार को भी अमेठी छोड़कर जाने का फरमान सुनाया है।
FILE

विश्वास ने आरोप लगाया कि रात 11 बजे पुलिस वाले मेरे घर आए और कहा कि आपके घर में जितने लोग ठहरे हुए हैं, अगर वो अमेठी के वोटर नहीं हैं, तो उनको गिरफ्तार किया जाएगा। विश्वास ने उनसे सवाल किया कि मेरी पत्नी और मेरी बहनें यहां हैं, उनका क्या? प्रशासन का कहना है कि अगर अभी के अभी घर खाली नहीं किया गया, तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अमेठी में राजश्री तिराहा स्थित आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर भी प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और ऐलान किया कि जो लोग बाहर से प्रचार करने आए हैं वो अब चले जाएं क्यूंकि चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक बाहरियों को अब स्थान छोड़ना होगा। इसे लेकर पुलिस और आप कार्यकर्ताओ में नोकझोंक भी हुई।

अगले पन्ने पर... क्या मुंशीगंज गेस्ट हाउस खाली करवा सकता है प्रशासन...


विश्वास ने सवाल उठाया कि मुंशीगंज गेस्ट हाउस में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हैं, क्या प्रशासन मुंशीगंज गेस्ट हाउस खाली करवाने का साहस कर सकता है?

हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं लेकिन पुलिस इसे अपना रुटीन तलाशी अभियान बता रही है।

अमेठी पुलिस ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि हम सिर्फ चुनाव आयोग के आदेशों का पालन कर रहे हैं। जो लोग अमेठी के वोटर नहीं हैं उन्हें जिले से बाहर भेजा जाना है ताकि निष्पक्ष चुनाव हो सकें। ऐसा पूरे क्षेत्र में किया जा रहा है। पुलिस ने विश्वास की पत्नी और बच्चों को भी घर छोड़ने को भी नहीं कहा गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

Dating App के जरिए दिल्ली की महिला से 18 लाख की ठगी, जालंधर में पकड़ाया आरोपी छात्र

NEET-UG का एंट्रेंस एग्जाम पेन और पेपर मोड में ही होगा : NTA का ऐलान

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

Republic Day परेड में इस बार Dhruv और Tejas नहीं आएंगे नजर, जानिए क्‍या है कारण...

Saif Ali Khan मामले में अब तक जो पता है, घर में क्यों घुसा था हमलावर, मेड ने कहा- मुझे बंधक बनाया, 1 करोड़ मांगे, मुंबई पुलिस ने किया खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

Hyundai Creta EV ऑटो एक्सपो में हुई लॉन्च, 473KM की रेंज और 58 मिनट में चार्ज, क्या है कीमत

Republic Day 2025 : गणतंत्र दिवस के निबंध में लिखें लोकतंत्र के इस महापर्व के असली मायने

Share Market : Sensex 423 अंक लुढ़का, Nifty में भी आई गिरावट

इंदौर के सेज का निर्यात 6.5 फीसदी घटा, जानिए क्‍या है कारण...

राजस्‍थान से MD ड्रग लाकर इंदौर में बेचते थे, ऐसे पकड़ा क्राइम ब्रांच की टीम ने