मुश्किल में मुनमुन सेन, वोटरों को नहीं पता असली नाम

Webdunia
शुक्रवार, 2 मई 2014 (14:18 IST)
FILE
कोलकाता। मशहूर लेखक शेक्सपीयर का यह जुमला बहुत प्रसिद्ध है कि ‘नाम में क्या रखा है’। लेकिन पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव लड़ रहे बांग्ला फिल्मों के दो कलाकारों के नाम ही उनके लिए परेशानी की वजह बन गए हैं। दरअसल, मतदाता उनके वास्तविक नामों और पर्दे के नामों की वजह से उलझन में पड़ रहे हैं।

जानी-मानी अभिनेत्री सुचित्रा सेन की अदाकारा बेटी मुनमुन सेन का वास्तविक नाम श्रीमती देव वर्मा है, वहीं मशहूर बांग्ला फिल्म अभिनेता देव का वास्तविक नाम दीपक अधिकारी है। ईवीएम में पार्टी के चुनाव चिह्नों के साथ दोनों ही उम्मीदवारों के वास्तविक नाम होंगे।

दोनों तृणमूल कांग्रेस से मैदान में हैं। स्थानीय पार्टी नेताओं के मुताबिक उन्हें आशंका है कि ईवीएम में प्रत्याशियों के वास्तविक नाम होने से कुछ मतदाता वोट डालते समय संशय में पड़ सकते हैं।

60 वर्षीय मुनमुन सेन ने बांकुरा में मतदाताओं से कहा कि फिल्म, टीवी धारावाहिकों और जात्राओं में मुझे मुनमुन सेन के नाम से जाना जाता है, लेकिन मेरी मां ने मेरा नाम श्रीमती और मुनमुन दोनों रखा था। मेरे मतदाता पहचान पत्र पर श्रीमती देव वर्मा नाम है।

मुनमुन सेन की अभिनेत्री बेटियां राइमा और रिया सेन भी अपनी मां के लिए प्रचार करते हुए उनके वास्तविक नाम पर जोर दे रही हैं।

एक सवाल पर मुनमुन सेन ने स्वीकार किया कि यह एक मुद्दा है लेकिन कहा कि उनके प्रचार की शुरुआत के समय से पार्टी कार्यकर्ता मतदाताओं को उनके वास्तविक नाम के बारे में जागरूक कर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, 11 लोगों की मौत और 124 घायल

ट्रंप का टैरिफ क्‍यों बढ़ा रहा है अमेरिकी खरीदारों की चिंता?

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर में लावारिस हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, उठाएंगे शिक्षा का खर्च

CM मान, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शहीद उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि, विकास कार्यों का उद्‍घाटन

Malegaon Blast : मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपियों के बरी होने पर क्‍या बोले योगी आदित्‍यनाथ