मोदी लहर के सामने बेअंत सिंह के नाम का सहारा

Webdunia
शनिवार, 26 अप्रैल 2014 (16:47 IST)
FILE
लुधियाना। कांग्रेस को लुधियाना लोकसभा सीट पर नरेन्द्र मोदी की ‘लहर’ को चुनौती देने के लिए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की विरासत का सहारा है।

इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है लेकिन चुनावी मैदान में 'आप' और एक निर्दलीय विधायक की मौजूदगी से समीकरण बदल सकते हैं।

इस सीट से वर्तमान सांसद मनीष तिवारी के स्वास्थ्य संबंधी कारणों से इस बार चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद कांग्रेस ने आनंदपुर साहिब से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को लुधियाना सीट से खड़ा किया है, जो कि 1995 में अतिवादियों के हमले में मारे गए पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं।

सत्तारूढ शिअद-भाजपा गठबंधन ने इस सीट से मनप्रीत सिंह अयाली को खड़ा किया है। हालांकि इस सीट से कुल 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं लेकिन बिट्टू और अयाली के अलावा सिमरजीत सिंह बैंस और 'आप' के उम्मीदवार एचएस फुल्का को ही मजबूत प्रत्याशी माना जा रहा है।

हालांकि चुनावी विश्लेषकों का कहना है कि बिट्टू और अयाली के बीच ही सीधा मुकाबला होने की संभावना है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

सभी देखें

नवीनतम

मणिपुर में सड़क दुर्घटना में BSF के 3 जवानों की मौत, 13 अन्य जवान घायल

Mhow Violence : महू हिंसा में 2 आरोपियों पर लगा NSA, 3 FIR, 12 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

राहुल पर पात्रा की टिप्पणी को लेकर लोकसभा में हंगामा, बाद में भाजपा सांसद ने अपने शब्द वापस लिए

Pakistan के हिन्दू समूह ने मुल्तान के प्राचीन मंदिर में होली मनाने के लिए सुरक्षा की मांग की

पीएम मोदी ने मॉरीशस के अपने समकक्ष रामगुलाम और उनकी पत्नी वीणा को प्रदान किए ओसीआई कार्ड