ब्रज को कृष्णकालीन वैभव वापस दिलाएंगे : हेमामालिनी

Webdunia
शनिवार, 5 अप्रैल 2014 (12:45 IST)
FILE
मथुरा। अभिनेत्री से राजनीतिज्ञ बनीं, मथुरा लोकसभा से भाजपा की उम्मीदवार हेमामालिनी इस बार रालोद के उन्हीं सांसद जयंत चौधरी के विरुद्घ चुनाव मैदान में हैं जिनको 2009 के चुनाव में जिताने के लिए उन्होंने यहां के मतदाताओं से अपील की थी।

उस समय राष्ट्रीय लोकदल ने भाजपा से कुछ सीटों पर समझौता कर अपने प्रत्याशी उतारे थे जिनमें से मथुरा सीट भी एक थी। हेमामालिनी का कहना है कि उन्हें ईश्वर ने बहुत कुछ दिया है।

पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद वे अपने आराध्य भगवान कृष्ण के निमित्त कुछ करना चाहती थीं इसीलिए ब्रजवासियों की सेवा करने के इरादे से मथुरा से चुनाव लड़ना स्वीकार किया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें पद या कुर्सी की कोई लालसा नहीं है। वे तो सिर्फ कृष्ण भक्त हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से ब्रज से वृंदावन आती रही हैं। यहां की दुर्दशा देख दुख होता है। खासतौर पर यमुना का हाल तो किसी भी सामान्य नदी से भी बदतर हो गया है।

यहां के कुंड, वन-उपवन, प्राचीन धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के बारे में यहां से दूर बैठे श्रद्घालु जैसी कल्पना करते हैं, वास्तविकता इसके बिलकुल उलट नजर आती है।

हेमा ने कहा कि यदि सांसद के रूप में उन्हें ब्रज की सेवा का मौका मिला तो वे स्वयं को धन्य समझेंगी। वे ब्रज को उसका प्राचीन वैभव दिलाने का भरसक प्रयास करेंगी।

उल्लेखनीय है कि हेमा की छोटी बेटी आहना व दामाद वैभव उनके साथ चुनाव मैदान में डटे हुए हैं और प्रचार में गर्मी आने के साथ ही उनके पति एवं फिल्मी पर्दे के 'ही-मैन' धर्मेंद्र भी बड़ी बेटी ईशा एवं दामाद के साथ यहां पहुंच जाएंगे। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान की पोल खोलने वाले सांसदों की लिस्ट पर बवाल, कांग्रेस क्यों है नाराज?

ब्रह्मोस से डरा पाकिस्तान, रावलपिंडी से हटाएगा सैन्य मुख्यालय

ऑपरेशन सिंदूर पर शहबाज शरीफ का कबूलनामा, नूरखान एयरबेस समेत कई ठिकानों पर गिरी थी भारत की बैलिस्टिक मिसाइल

जल गंगा संवर्धन अभियान में सीहोर ने रचा इतिहास, खेत तालाब के निर्माण में पेश की नई मिसाल

LIVE: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में हल्दवानी में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, CM पुष्कर धामी ने थामा तिरंगा