Dharma Sangrah

हाजीपुर में पासवान का मुकाबला 93 वर्षीय दास से

Webdunia
शुक्रवार, 25 अप्रैल 2014 (15:07 IST)
FILE
हाजीपुर (बिहार)। लोकसभा चुनावों में सबसे उम्रदराज प्रत्याशी रामसुंदर दास जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के टिकट पर हाजीपुर से मैदान में हैं। वे यहां के मौजूदा सांसद हैं। उन्होंने 2009 में इसी सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख रामविलास पासवान को हराया था और अब फिर से उनसे मुकाबला कर रहे हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके दास 93 साल की उम्र में भी अडिग हैं। उन्होंने पहली बार लोकसभा का चुनाव 70 वर्ष की आयु में 1991 में जीता था।

राष्ट्रीय पार्टियों की नीतियों पर तंज कसते हुए दास ने कहा कि सभी राष्ट्रीय पार्टियां आजकल क्षेत्रीय पार्टियों में तब्दील होती जा रही हैं। उनके चरित्र में यह बदलाव निजी स्वार्थों के चलते आया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक अनिश्चितता के बढ़ने से समस्याओं में भी बढ़ोतरी हुई है।

दास ने कहा कि राजनीति में गुटबाजी बढ़ी है। आज के समय में राजनीतिक पार्टियां जाति, क्षेत्र और धर्म के नाम पर आपस में बंटती जा रही हैं। वे छोटे-मोटे राजनीतिक फायदे के लिए समझौते कर रही हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

दीवाली से पहले मध्यप्रदेश में करोड़ों की काली कमाई वाले कुबेरों पर गाज, नौकरी में रहते कमाई अकूत दौलत

बिहार चुनाव में PM मोदी के साथ 40 नेता करेंगे प्रचार, BJP की लिस्ट में किसका है नाम

Naxal : छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 दिन में 258 नक्सलियों ने डाले हथियार

बिहार विधानसभा चुनाव में सेलिब्रिटी सियासत, सियासी दलों ने भोजपुरी स्टार्स पर लगाया दांव

रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत, MEA ने ट्रंप के दावे को गलत बताया

सभी देखें

नवीनतम

क्या नीतीश कुमार बनेंगे बिहार CM, अमित शाह के बयान से गरमाई सियासत

Bihar Assembly Election: बिहार के पहले विधानसभा चुनाव की कहानी

LIVE: बिहार चुनाव में अमित शाह की एंट्री, नीतीश से मिलेंगे, जनसभा भी करेंगे

ट्रंप ने पुतिन से 2 घंटे की बात, अब हंगरी में होगी मुलाकात

Gold : 2 साल में दोगुनी हुई सोने की कीमत, अब कितने गिर सकते हैं दाम