अरविंद केजरीवाल ने दिया भड़काऊ भाषण, केस दर्ज

Webdunia
सोमवार, 5 मई 2014 (10:08 IST)
FILE
अमेठी। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अमेठी में एक रैली को संबोधित करते हुए भड़काऊ भाषण दिया था जिसके खिलाफ आज अमेठी के मुसाफिरखाना पुलिस स्टेशन में जनप्रतिनिधि कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अमेठी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुमार विश्वास के लिए केजरीवाल प्रचार कर रहे है ं। यहां से भाजपा की उम्मीदवार स्मृति ईरानी और कांग्रेस के राहुल गांधी से उनको खासी टक्कर मिल रही है। अरविंद केजरीवाल यहां कुमार के लिए कई दिनों से प्रचार कर रहे हैं लेकिन शुक्रवार को उन्होंने हद कर दी।

अगले पन्ने पर क्या कहा था अरविंद केजरीवाल ने...



अरविंद केजरीवाल ने बीते शुक्रवार को अमेठी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा और कांग्रेस को वोट देना देश और खुदा के साथ गद्दारी करने जैसा है। केजरीवाल ने दोनों पार्टियों पर आपसी मिलीभगत का आरोप लगाया था। केजरीवाल यहां पर अपनी पार्टी के प्रत्याशी कुमार विश्वास के पक्ष एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने जनता से सौ फीसदी मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों को बिल्कुल वोट न दें। (एजेंसी)

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

जापान में तेजी से घट रही जन्म दर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

तो न्यायपालिका में लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा, CJI गवई ने किस बात को लेकर किया आगाह

बेंगलुरु भगदड़ पर कपिल देव ने कहा, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां