Festival Posters

चुनावों से डरे भाजपा और कांग्रेस : अरविंद केजरीवाल

Webdunia
सोमवार, 31 मार्च 2014 (23:47 IST)
FILE
नई दिल्ली। 'आप' नेता अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भाजपा और कांग्रेस पर दिल्ली में विधानसभा चुनाव टालने के लिए उपराज्यपाल पर दबाव बनाने का आरोप लगाया और कहा कि दोनों दल चुनावों से डरे हुए हैं।

केजरीवाल ने पश्चिमी दिल्ली के आप उम्मीदवार जरनैल सिंह के समर्थन में द्वारका में एक जनसभा में कहा, अगर चुनाव कल हो जाएं तो आप को 50 सीटें मिलेंगीं। उन्होंने (भाजपा और कांग्रेस) उपराज्यपाल पर दबाव बनाया और चुनाव टल गए। वे चुनाव से डरे हुए क्यों हैं? हम सदन को भंग करने और फिर से चुनाव की मांग को लेकर उच्चतम न्यायालय गए।

उन्होंने कहा, उच्चतम न्यायालय ने इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा को जवाब देने के लिए नोटिस भेजा था। आज, उन्हें नोटिस का जवाब देना था लेकिन दोनों ने समय मांगा। यह उनके इरादों पर सवालिया निशान लगाता है।

गैस के दामों को लेकर केजरीवाल ने कहा कि अगर उनकी पार्टी दिल्ली में सभी सात सीट जीतती है तो वह सुनिश्चित करेगी कि गैस के दाम नहीं बढ़ें। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ की इंटरनेशनल बेइज्जती, पुतिन ने 40 मिनट तक कराया इंतजार, बिन बुलाए मीटिंग रूम में घुसे

Sim binding से क्यों डरे हुए हैं लोग, क्या हैं सरकार के आदेश, जानिए हर सवाल का जवाब

बंगाल में मंदिर-मस्जिद विवाद, अब अयोध्या शैली में राम मंदिर बनाने का ऐलान

New Labour Code: क्या कम हो जाएगी कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी, क्या कहा श्रम मंत्रालय ने

हादसा या मर्डर, क्‍या है सिंगर जुबीन गर्ग की मौत का रहस्‍य, CID ने सौंपी चार्जशीट?

सभी देखें

नवीनतम

भारत पर ट्रंप टैरिफ पर अमेरिका में बवाल, 3 सांसदों ने खोला मोर्चा, बताया अर्थव्यवस्था के लिए खतरनाक

क्या यूरोपीय संघ को कमजोर करना चाहते हैं ट्रंप?

LIVE: यूपी भाजपा अध्यक्ष चुनाव में नामांकन आज, 14 को फैसला

Weather Update : शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, पहाड़ी राज्यों में पारा शून्य से नीचे, इन राज्यों में कोहरे का कहर

Jagannath Puri : जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर मंडराया चीलों का झुंड, क्या बड़ी घटना का संकेत, भविष्यमालिका से क्यों जोड़ रहे लोग