जालंधर से गुजरे केजरीवाल, मीडिया से नहीं की बातचीत

Webdunia
शनिवार, 12 अप्रैल 2014 (17:24 IST)
FILE
जालंधर। पंजाब में रोड शो के दूसरे दिन आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार को पठानकोट से खटकडकलां जाने के क्रम में जालंधर से गुजरे लेकिन यहां मीडिया को देखकर उनकी गाड़ी और तेज हो गई और वे सीधे आगे के लिए निकल गए।

जालंधर के पीएपी चौक के निकट कुछ मीडियाकर्मी केजरीवाल से बातचीत करने के लिए मौजूद थे, लेकिन पठानकोट की ओर से केजरीवाल की गाड़ी जब मौके पर पहुंची तो मीडियाकर्मियों को देखकर वह खटकडकलां जाने के लिए तेजी से फगवाड़ा की ओर निकल गए।

इस पर चुटकी लेते हुए भाजपा नेता रजत कुमार मोहिंद्रू ने कहा, केजरीवाल सत्य और ईमानदारी की राजनीति कर रहे हैं तो उन्होंने यह स्पष्ट करना चाहिए कि जालंधर शहर में आने के बावजूद उन्होंने मीडिया से बातचीत क्यों नहीं की।

उन्होंने बताया, जालंधर मीडिया हब है। इसकी जानकारी केजरीवाल को भी है तो यहां आने के बाद वे क्यों नहीं रूके। उन्होंने मीडिया तथा आम लोगों के सवालों का जवाब क्यों नहीं दिया।

मोहिंद्रू ने आरोप लगाया, दरअसल उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है कि उन्होंने जल्दबाजी में इस्तीफा दे दिया। वह ‘एक्सपोज’ हो गए हैं। जनता भी समझ गई है कि वे बेवजह भाजपा पर आरोप लगा रहे थे। यही कारण था कि वे यहां नहीं रूके।

मोहिंद्रू ने कहा, उन्हें इस बात का भी डर था कि यहां भी उन्हें ‘थप्पड’ न लग जाए। दरअसल, मौके पर आलम यह था कि वहां न तो जालंधर से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार और न ही पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान की पोल खोलने वाले सांसदों की लिस्ट पर बवाल, कांग्रेस क्यों है नाराज?

ब्रह्मोस से डरा पाकिस्तान, रावलपिंडी से हटाएगा सैन्य मुख्यालय

ऑपरेशन सिंदूर पर शहबाज शरीफ का कबूलनामा, नूरखान एयरबेस समेत कई ठिकानों पर गिरी थी भारत की बैलिस्टिक मिसाइल

जल गंगा संवर्धन अभियान में सीहोर ने रचा इतिहास, खेत तालाब के निर्माण में पेश की नई मिसाल

LIVE: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में हल्दवानी में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, CM पुष्कर धामी ने थामा तिरंगा