राजीव प्रताप रूडी

Webdunia
FILE
राजीव प्रताप रूडी का जन्‍म 30 मार्च 1962 को बिहार के पटना में हिन्‍दू राजपूत परिवार में हुआ। पिता का नाम विश्वनाथसिंह तथा माता प्रभा सिंह हैं।

प्रारंभिक शिक्षा पटना से हुई। उन्‍होंने पटना के अनुग्रह नारायण कॉलेज से अर्थशास्‍त्र में स्‍नातक, पंजाब विश्‍वविद्यालय से अर्थशास्‍त्र में एमए की पढ़ाई पूरी की।

इसके बाद उन्होंने एलएलबी तथा कमर्शियल पायलेट लाइसेंस की पढ़ाई भी पंजाब विश्‍वविद्यालय चंडीगढ़ से पूरी की। शादी हिमाचल प्रदेश की नीलम से हुई, जो इंडियन एयरलाइंस की एक सहायक कंपनी एलायंस एयर में इनफ्लाइट की प्रमुख के रूप में कार्यरत थीं। एक स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) से भी संबद्ध हैं। दो बेटियों हैं, अवश्रेया और अतिशा।

5 वर्ष की आयु में ही उन्होंने बिहार सरकार में एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में सेवारत अपने पिता विश्वनाथ सिंह को खो दिया। इसके बाद उनका पालन-पोषण उनकी मां प्रभा सिंह ने किया। बड़ी हिम्मत के साथ अपने दो बेटों और तीन बेटियों को बड़ा किया।

उनकी परवरिश ने एक बेटे भारतीय पुलिस सेवा में एक वरिष्ठ अधिकारी बनाया तथा दूसरे को भारतीय वायु सेना में एक लड़ाकू पायलट के पद तक पहुंचाया। साथ ही तीन बड़ी बेटियों की शादियों की जिम्मेदारी भी निभाई।

अपनी पढ़ाई पूरी कर राजीव ने अनुग्रह नारायण कॉलेज में अर्थशास्‍त्र के व्‍याख्‍याता के रूप में कार्य किया। वे इसी कॉलेज से राज्‍य की राजनीति में आना चाहते थे, मगर यह पंजाब विश्‍वविद्यालय से संभव हुआ। बिहार से राज्यसभा के सांसद हैं तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ( FAA) से अनुमोदित मियामी, फ्लोरिडा के सिमसेंटर से ए-320 विमान उड़ाने की विशेषज्ञता प्राप्त वाणिज्यिक लाइसेंसधारक पायलट हैं।

उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्रसंघ के एक नेता के रूप में हुई। सबसे पहले वे गवर्नमेंट कॉलेज, चंडीगढ़ के अध्यक्ष चुने गए, बाद में पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ के महासचिव निर्वाचित हुए। विश्वविद्यालय राजनीति के पश्चात वे बिहार लौटे और दूरदराज के एक ग्रामीण क्षेत्र में एक दशक तक काम किया। पश्चात भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा के सक्रिय सदस्य बने। भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेयाईएम) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद प्राप्त किया।

1990 में महज 26 की उम्र में वे बिहार राज्य विधानसभा के विधायक चुने गए। उनका शुमार सबसे कम उम्र के विधायकों में किया जाता है। 1996 में बिहार के छपरा से भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में संसद के लिए निर्वाचित हुए।

1999 में फिर चुने गए और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री के रूप में शामिल हुए। इसके बाद उन्हें पदोन्नत कर एक स्वतंत्र प्रभार के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया।

भाजपा महासचिव की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य होने के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। दिल्ली स्थित मूक-बघिरों की राष्ट्रीय संस्था के अध्यक्ष भी रहे हैं। वाजपेयी सरकार (1998-2004) में उन्होंने वाणिज्य मंत्री और बाद में नागरिक विमानन मंत्री के रूप में सेवा की। भाजपा के लिए उन्होंने गोवा प्रभारी के रूप में भी कार्य किया था। वे बिहार से राज्यसभा सदस्य हैं।

वे संसद में उत्तरी बिहार के छपरा का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो मुख्य रूप से एक ग्रामीण क्षेत्र होने के साथ, काफी पिछड़ा भी है। उन्हें अपने क्षेत्र में कई अभिनव विकास योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक चलाने का श्रेय दिया जाता है।

बिहार के सबसे बड़े गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) में से एक एनजीओ के सलाहकार और मार्गदर्शक होने के साथ-साथ एक सक्रिय एनजीओ कार्यकर्ता भी हैं। आरईएमएस नामक एक अभिनव निर्वाचन क्षेत्र प्रबंधन कार्यक्रम के लिए एक सॉफ्टवेयर समाधान विकसित करने में उनका बहुत बड़ा हाथ है।

राजीव प्रताप रूडी एनसीसी सर्टिफिकेटधारक हैं और योग तथा स्वास्थ्य फिटनेस, स्कूबा डाइविंग तथा पैरा सेलिंग, राफ्टिंग व ट्रेकिंग आदि जैसे साहसिक खेलों में रूचि रखते हैं। वन और अभयारण्य में समय बिताना और तटीय पर्यटन में व्यस्त रहना उनके पसंदीदा शौक हैं। इसके अलावा यात्राएं करना और फोटोग्राफ़ी भी उनकी अभिरुचियों में शामिल है।

यात्रा करने के शौक के चलते वे काफी बड़े पैमाने पर देश-दुनिया घूमे हैं। बड़े पैमाने पर मंत्रालयों में कार्य करने और संवादमूलक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और सेमिनारों में भाग लेने के लिए संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में दुनिया भर के कई देशों का दौरा किया।

इसी के तहत उन्होंने 1985 में मॉस्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा उत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। साथ ही उन्होंने नेपाल, सिंगापुर, थाईलैंड, मोरक्को, सूडान, केन्या, ब्राजील, जर्मनी, सऊदी अरब सहित अनेक देशों की यात्राएं की हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका की 10 बड़ी चालें, जो बताती हैं डोनाल्ड ट्रंप नहीं हो सकते PM मोदी के दोस्त

विमान दुर्घटना पर ब्रिटिश PM स्टॉर्मर ने जताया शोक, बोले- हादसे का दृश्य भयावह, मेरी संवेदनाएं प्रभावितों के साथ

Ahmedabad Airport बंद होने के कारण Indigo का विमान कोलकाता वापस लौटा

अहमदाबाद प्लेन क्रैश : हादसे के समय पायलट कब और क्यों कहता है MAYDAY MAYDAY?

एयर इंडिया विमान दुर्घटना : अहमदाबाद और दिल्ली में नियंत्रण कक्ष स्थापित, इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क