Hanuman Chalisa

डी. पुरंदेश्‍वरी

Webdunia
FILE
विशाखापट्टनम की वर्तमान सांसद डॉ. दग्‍गुबती पुरंदेश्‍वरी का जन्‍म दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्‍टार और प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ डॉ. एन टी रामा राव के घर 9 मई 1959 को चेन्‍नई में हुआ। उनके पिता उनके पिता तीन बार आंध्रप्रदेश राज्‍य के मुख्‍यमंत्री रहे।

पुरंदेश्‍वरी ने चेन्‍नई से स्‍नातक की डिग्री हासिल की।

2004 के लोकसभा चुनाव में वे कांग्रेस उम्‍मीदवार के रूप में निर्वाचित हुईं। इस कार्यकाल में वे खाद्य, उपभोक्‍ता मामले और लोक वितरण समिति तथा कार्मिक, विधि एवं न्‍याय समिति की सदस्‍य रहीं।

29 जनवरी 2006 को उन्‍हें मानव संसाधन विकास का केंद्रीय राज्‍यमंत्री बनाया गया।

2009 के लोकसभा चुनाव में उन्‍हें दोबारा चुना गया। 2009 से 28 अक्‍टूबर 2012 तक वे मानव संसाधन विकास की केंद्रीय राज्‍यमंत्री रहीं। 28 अक्‍टूबर 2012 के बाद से वे वाणिज्‍य और उद्योग की केंद्रीय राज्‍यमंत्री हैं।

2010 में उन्‍हें पद्मावती महिला विश्‍वविद्यालय द्वारा डॉक्‍टरेट की उपधि प्रदान की गई।

हाल ही में उन्‍होंने कांग्रेस को छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। उनके पति वेंकटेश्‍वर राव ने भी कांग्रेस का दामन छोड़ने का फैसला किया है, जो आंध्रप्रदेश राज्‍यसभा के सदस्‍य हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Reliance ने कीं 1 लाख से ज्यादा नई भर्तियां, ग्रीन एनर्जी से 2 लाख रोजगार की उम्मीद

जिम्मी और जनक मगिलिगन फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट द्वारा 'पर्यावरण संवाद सप्ताह' का आयोजन

Reliance का सरकारी खजाने में 2.16 लाख करोड़ रुपए का योगदान, CSR खर्च भी बढ़ा

मुकेश अंबानी ने रिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद लगातार छठे साल नहीं ली सैलरी

CM धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास