Hanuman Chalisa

नंदन नीलेकणि

Webdunia
FILE
आधार योजना (यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के प्रमुख और इंफोसि‍स के संस्‍थापक रहे नंदन नीलेकणि ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा कर दी।

नीलेकणि टेक्नोक्रेट हैं। उनकी छवि साफ भी है, ऐसा चेहरा आगे करने से कांग्रेस के दाग भी काफी हद तक छिप सकते हैं। माना जा रहा है कि नंदन नीलेकणि बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

नीलेकणि का जन्‍म 1955 में कर्नाटक में हुआ था। अपनी उच्‍च शिक्षा (इलेक्‍ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री) उन्‍होंने आईआईटी मुंबई से प्राप्‍त की। वे 2009 में भारत सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट आधार योजना से जुड़े।

वे भारत की ओर से अंतराष्ट्रीय आर्थिक संबंध पर शोध करने वाली काउंसिल ICRIER के सदस्‍य भी हैं और प्रीमियर इंडिपेंडेंट एप्‍लाइड इकोनॉमिक रिसर्च इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया ( NCAER) के अध्‍यक्ष भी हैं।

विज्ञान, तकनीकी और प्रबंधन के क्षेत्र में कई पुरस्‍कार प्राप्‍त कर चुके नीलेकणि को 2006 में पद्मभूषण सम्‍मान से सम्‍मानित किया जा चुका है, जो भारत के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मानों में से एक है। उन्‍हें राहुल गांधी के काफी करीब माना जाता है। कुछ समय पहले तो ऐसी खबरें भी आई थीं कि कांग्रेस पार्टी उन्‍हें अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित कर सकती है।
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण