नरेंद्र मोदी आज अमेठी में, स्मृति के लिए करेंगे प्रचार

Webdunia
सोमवार, 5 मई 2014 (09:26 IST)
FILE
अमेठ ी। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज 5 मई को अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मोर्चा ले रहीं स्मृति ईरानी के पक्ष में प्रचार करने वहां जाएंगे।

अमेठी सीट के लिए 7 मई को मतदान होगा और मोदी की 5 तारीख की रैली को भव्य बनाने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। मोदी के अलावा लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली भी स्मृति के लिए प्रचार करेंगे।

दो बार से अमेठी से सांसद राहुल गांधी इस बार त्रिकोणीय मुकाबले में हैं। स्मृति के अलावा वहां से आम आदमी पार्टी के कुमार विश्वास भी कांग्रेस उपाध्यक्ष के विरूद्ध मोर्चा खोले हुए हैं। राहुल के पक्ष में उनकी बहन प्रियंका गांधी पिछले कुछ समय से वहां जोरदार प्रचार कर रही हैं। कल ही उन्होंने राहुल के साथ रोड शो किया है।

अमेठी का नेहरू गांधी परिवार से पुराना रिश्ता रहा है जहां की लोकसभा सीट का जवाहरलाल नेहरू, राजीव गांधी और सोनिया गांधी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

2004 और 2009 के लोकसभा चुनावों को भारी मतों से जीतने के बाद 2012 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस को इस लोकसभा क्षेत्र में आने वाली पांच में से तीन विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। (एजेंसी)

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

YSRCP के पूर्व विधायक का तेदेपा समर्थकों पर उनके घर में तोड़फोड़ का आरोप

दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के लिए मिलेंगे सहेली स्मार्ट कार्ड

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

महाराष्ट्र विधान मंडल में बोले CJI गवई, आंबेडकर चाहते थे न्यायपालिका कार्यपालिका के हस्तक्षेप से हो मुक्त