सूत्रों का कहना है कि सबसे बड़ा सट्टा दिल्ली और जयपुर में लगा है, जहां पर करीब 10 हजार करोड़ रुपए की राशि दांव पर लगी है। सट्टा बाजार के जानकारों का कहना है कि भाजपा के 240 सीटें जीतने के लिए एक रुपए पर 40 पैसे का भाव है और भाजपा के 225 सीटों के जीतने पर एक रुपए पर सत्रह पैसे का भाव है। जबकि भाजपा के 247 से लेकर 250 सीटें जीतने पर 1 रुपए का भाव है। पार्टी को 260 सीटें मिलने पर 2.25 रुपए का भाव है।
दूसरी ओर सट्टा बाजार में कांग्रेस की स्थिति अच्छी नहीं बताई जाती है। पार्टी के 50 सीटें जीतने पर एक रुपए पर 16 पैसे का भाव है। कांग्रेस के 60 सीटें जीतने पर 42 पैसे का भाव है और 65 से लेकर 68 सीटों के जीतने पर एक रुपए का भाव चल रहा है। कांग्रेस के 80 सीटें जीतने के अनुमान पर ढाई रुपए का भाव चल रहा है और यह स्थिति वास्तविकता के करीब होती है तो कांग्रेस को भविष्य में अपना अस्तित्व बचाना मुश्किल हो सकता है।
आप को नहीं मिलेंगी 3-4 से ज्यादा सीटें... पढ़ें अगले पेज पर...