नरेंद्र मोदी ने बनाया प्रचार का रिकॉर्ड

Webdunia
सोमवार, 12 मई 2014 (09:20 IST)
FILE
नई दिल्ली। भारत में लोकसभा 2014 के लिए हो रहे चुनावों का प्रचार का थम गया है। एक ओर जहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने देश भर में प्रचार किया वहीं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने धुआंधार प्रचार कर एक नया रिकॉर्ड बनाया।

भाजपा के दावे को माने तो नरेंद्र मोदी अब तक देशभर में 3 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करके प्रचार के परंपरागत और अभिनव तौर-तरीकों के मिलेजुले स्वरूप के साथ 5827 कार्यक्रमों में भाग ले चुके हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

भाजपा ने इसे भारत के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा जनसंपर्क बताया है जिसमें मोदी पिछले साल 15 सितंबर से 25 राज्यों में 437 जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं और 1350 3डी रैलियों में भाग ले चुके हैं। मोदी ने अपनी 3डी रैलियों के जरिए तकनीक का भी बखूबी इस्तेमाल किया जिसका पहली बार उपयोग 2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव में देखा गया था।

मोदी के सार्वजनिक कार्यक्रमों की कुल संख्या 5827 बताई गई है जिसमें उनके 4000 ‘चाय पे चर्चा’ कार्यक्रम भी शामिल हैं। इनमें मोदी ने देश के अनेक शहरों की जनता से 'वीडियो लिंक' के माध्यम से चर्चा की। इसके अलावा मोदी के दो बड़े रोडशो भी गिने जा सकते हैं जो उन्होंने वड़ोदरा और वाराणसी में किए। इन दोनों सीटों से वह उम्मीदवार हैं।

भाजपा ने दावा किया है कि मोदी सीधे तौर पर 5 से 10 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बना चुके हैं।

भाजपा पीएम उम्मीदवार के इस अभियान की पहली रैली पिछले साल 15 सितंबर को हरियाणा के रेवाड़ी में हुई जो पूर्वसैनिकों की रैली थी। उनकी यह प्रचार यात्रा 10 मई को पूर्वी उत्तरप्रदेश के बलिया में आयोजित रैली के साथ समाप्त हुई।

मोदी ने चुनाव कार्यक्रम की तारीखों की घोषणा से पहले माहौल बनाने के लिए 21 राज्यों में 38 रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने 26 मार्च को उधमपुर में जनसभा के साथ भारत विजय रैलियों की श्रृंखला की शुरुआत की। उन्होंने 25 राज्यों में इस श्रृंखला के तहत कुल 196 रैलियां कीं और करीब 2 लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय की।

भाजपा के अनुसार इस प्रचार अभियान में प्रधानमंत्री पद के उसके उम्मीदवार का दिन सुबह 5 बजे शुरू हो जाता था और कई बार आधी रात के बाद तक उनकी गतिविधियां चलती रहती थीं।

अगले पन्ने पर मोदी ने क्या कहा...


मोदी ने अभियान के बीच कहा था, ‘मैं दौड़ रहा हूं। लोगों का प्यार मुझे दौड़ा रहा है।’ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी आज मोदी का जिक्र करते हुए दावा किया कि भारत के चुनावी इतिहास में पहली बार एक नेता ने इतनी अधिक संख्या में लोगों को संबोधित किया।

चौहान ने अपने ट्वीट में दावा किया कि उन्होंने भारत के इतिहास में सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ इस तरह का जोश पहले कभी नहीं देखा।

पार्टी ने दावा किया कि मोदी का अभियान इतिहास के सबसे बड़े जन जागरण में से एक रहा है। चुनाव में उत्तर प्रदेश के महत्व को समझते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री ने ऐसी सबसे ज्यादा रैलियां इस राज्य में कीं। भाजपा ने इस प्रचार अभियान को ‘ऐतिहासिक’ तथा ‘अभूतपूर्व’ बताया है। (एजेंसी)

Show comments

जरूर पढ़ें

नाई के पोते, मछुआरे के नाती US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 3 शादियां कीं, जानिए कितना बड़ा है परिवार

महाकाल मंदिर में फिर फिल्‍मी गाने पर रील बनाई युवती ने, भक्‍तों को आया गुस्‍सा

शामली में मारा गया एक लाख का इनामी अरशद 14 साल की जेल काटकर पिछले साल ही हुआ था रिहा

क्या पटपड़गंज में चल पाएगा AAP उम्मीदवार का फ्री कोचिंग का दांव

इंदौर में कचरे की अवैध खरीद फरोख्त करना पड़ा महंगा, कबाड़ी पर लगा 1 लाख का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra के जलगांव में बड़ा हादसा, आग की अफवाह में पुष्पक एक्सप्रेस के कूदे यात्री, कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आए, 8 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

LIVE: जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद बड़ा हादसा, दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन ने लोगों को कुचला, कई लोगों के मरने की आशंका

Republic Day 2025 : 26 जनवरी पर क्यों और कैसे दी जाती है 21 तोपों की सलामी?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे भोपालवासियों को बड़ी सौगात, गायत्री-गणेश मंदिर फ्लाईओवर का लोकार्पण

Manish Sisodia : मनीष सिसोदिया की प्रोफाइल, AAP नेता के लिए कितनी कठिन है जंगपुरा की जंग