rashifal-2026

प्राइम टाइम में सबसे ज्यादा कवरेज मोदी को

Webdunia
गुरुवार, 8 मई 2014 (18:24 IST)
FILE
नई दिल्ली। मार्च और अप्रैल के महीने में राष्ट्रीय समाचार चैनलों ने भाजपा से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को अपने प्राइम टाइम में 33 प्रतिशत से ज्यादा कवरेज दिया है। इस दौड़ में आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पीछे छूट गए हैं।

सीएमएस मीडिया लैब ने पांच राष्ट्रीय समाचार चैनलों पर प्रसारित सामग्री का विस्तृत अध्ययन किया, जिसमें यह बात सामने आई है कि एक मार्च से 30 अप्रैल के बीच चुनावी कवरेज में से गुजरात के मुख्यमंत्री को 2,575 मिनट या 33.21 प्रतिशत समय मिला है।

सीएमएस ने अपने इस अध्ययन के लिए पांच समाचार चैनलों आज तक, एबीपी न्यूज, जी न्यूज, एनडीटीवी 24-7 और सीएनएन आईबीएन पर प्रसारित सामग्री का विश्लेषण किया है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल इस दौड़ में दूसरे स्थान पर है। चैनलों ने उन्हें 10.31 प्रतिशत या 799 मिनट का समय दिया है। अगर बात एक मार्च से 15 मार्च के बीच की करें तो आप नेता सबसे आगे चल रहे थे।

कवरेज पाने में तीसरे स्थान पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हैं। उन्हें 4.33 प्रतिशत समय मिला है जबकि मार्च और अप्रैल में उनकी बहन प्रियंका गांधी को कुल 171 मिनट यानी की 2.20 प्रतिशत कवरेज दिया गया ।

अगर बात शीर्ष की दस महिला नेताओं की करें तो प्रियंका गांधी को सबसे ज्यादा कवरेज मिला है। इसमें 156 मिनट कवरेज के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दूसरे स्थान पर है जबकि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी 90 मिनट की कवरेज के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

एक मार्च से 30 अप्रैल के बीच अपने पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की विवादित पुस्तक के कारण चर्चा का विषय बने निवर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 143 मिनट कवरेज के साथ छठे स्थान पर रहे। उनके बाद 142 मिनट कवरेज पाने वाले समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव और 102 मिनट कवरेज पाने वाले मनसे प्रमुख राज ठाकरे का नंबर आता है।

सीएमएस मीडिया लैब का कहना है, ‘यह विश्लेषण याद दिलाता है कि 2009 की तरह 2014 का लोकसभा चुनाव कवरेज भी व्यक्तित्व के बारे में है। विस्तृत कवरेज के बावजूद उसकी प्राथमिकता में कोई खास बदलाव नहीं आया है। विकास और शासन के मुकाबले भ्रष्टाचार, चुनाव आयोग और ओपिनियन सर्वेक्षणों को ज्यादा कवरेज मिला है।’

दलीय आधार पर राष्ट्रीय समाचार चैनलों द्वारा किए गए कवरेज कि बात करें तो सीएमएस मीडिया लैब के अध्ययन के अनुसार भाजपा अपने प्रतिद्वंद्वियों से कहीं आगे चल रही है । एक मार्च से 30 अप्रैल के बीच भगवा दल को 1,507 मिनट का समय मिला जो उसके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस (1,101 मिनट) से 1.5 गुना ज्यादा है। प्रतिशत में कहें तो भाजपा को प्राइम टाइम में 38 प्रतिशत जबकि कांग्रेस को महज 27.75 प्रतिशत समय मिला है।

अध्ययन के अनुसार, आप तीसरे स्थान पर रहा, उसे 742 मिनट (19.70 प्रतिशत) कवरेज मिला। 176 मिनट (4.44 प्रतिशत) कवरेज के साथ सपा चौथे स्थान पर जबकि 57 मिनट (1.44 प्रतिशत) कवरेज पाकर बसपा पांचवे स्थान पर रही। कवरेज पाने वाली शीर्ष दस पार्टियों में मनसे, माकपा, तृणमूल कांग्रेस और जदयू भी शामिल हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ की इंटरनेशनल बेइज्जती, पुतिन ने 40 मिनट तक कराया इंतजार, बिन बुलाए मीटिंग रूम में घुसे

Sim binding से क्यों डरे हुए हैं लोग, क्या हैं सरकार के आदेश, जानिए हर सवाल का जवाब

बंगाल में मंदिर-मस्जिद विवाद, अब अयोध्या शैली में राम मंदिर बनाने का ऐलान

New Labour Code: क्या कम हो जाएगी कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी, क्या कहा श्रम मंत्रालय ने

हादसा या मर्डर, क्‍या है सिंगर जुबीन गर्ग की मौत का रहस्‍य, CID ने सौंपी चार्जशीट?

सभी देखें

नवीनतम

ईयर एंडर 2025: ओटीटी पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस से छाए ये सेलेब्स

फेड रेट कट ने बदली बाजार की चाल, निवेशकों ने दिखाया उत्साह, कैसा रहेगा दिसंबर का तीसरा हफ्ता

धर्मेंद्र से लेकर मनोज कुमार तक, साल 2025 में इन सेलेब्स ने दुनिया को कहा अलविदा

Maruti Suzuki Victoris बनाम Kia Sonet: कौन-सी SUV आपके लिए सही है?

कोलकाता में Messi का कार्यक्रम हुआ Messy, ममता बनर्जी ने बवाल के बाद मांगी माफी [VIDEO]