राहुल ने एक साक्षात्कार में कहा कि मैं पूरी तरह से वंशवाद की धारणा के खिलाफ हूं। जो कोई भी मुझे जानता है, वह यह जानता और समझता है। लेकिन आप एक बंद व्यवस्था में वंशवाद को अलग नहीं कर सकते। आपको व्यवस्था को खोलना होगा।
अगले पन्ने पर... यहां भी शक्तिशाली हो रहे हैं नेताओं के बच्चे...
उन्होंने कहा कि भाजपा, द्रमुक और सपा में वंशवाद या नेताओं के बच्चे शक्तिशाली हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी में होता है। यह हर जगह होता है। यह पूछे जाने पर कि तो फिर कांग्रेस कैसे अलग है, उन्होंने कहा, 'आपको इसकी गहराई में जाना होगा कि ऐसा क्यों हो रहा है।' (भाषा)