सत्ता में आए तो स्वास्थ्य का अधिकार देंगे : राहुल गांधी

Webdunia
मंगलवार, 25 मार्च 2014 (20:31 IST)
FILE
कोरोइमुरा (त्रिपुरा)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अगर केंद्र में तीसरी बार सत्ता में आए तो स्वास्थ्य का अधिकार देंगे। राहुल ने कहा कि संप्रग की सरकार बनती है तो देश में सभी की अच्छी सेहत के लिए राज्य में स्वास्थ्य का अधिकार प्रदान किया जाएगा।

राहुल ने यहां जनसभा में कहा, हमारा वायदा है कि अगर संप्रग की सरकार तीसरी बार बनती है तो लोगों को स्वास्थ्य का अधिकार प्रदान किया जाएगा। हमने सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की है और रोजगार के लिए मनरेगा लाए। अब हमें स्वास्थ्य का अधिकार देना है। उन्होंने कहा कि मजबूत राष्ट्र के लिए देश में महिलाओं को उचित तरह से सशक्त बनाने की जरूरत है।

राहुल ने कहा, हमने पंचायती राज व्यवस्था लाकर कुछ हद तक महिलाओं को सशक्त बनाया है। हमें और काम करना है। हम अपनी पार्टी में महिला नेतृत्व को आगे लाने का प्रयास कर रहे हैं। महिलाओं को सुरक्षा नहीं प्रदान करने के लिए त्रिपुरा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, देश में सबसे ज्यादा त्रिपुरा में महिलाओं का उत्पीड़न होता है।

राहुल ने कहा, उन्हें डराया जाता है, छेड़छाड़ का शिकार होती हैं और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता है लेकिन उचित तरह से इन मामलों पर ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की हिफाजत के लिए स्वायत्त जिला परिषद और अधिक सशक्त होंगी क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें और अधिक स्वायत्तता दी है।

राहुल ने कहा, अगर किसी भी आदिवासी के सामने कोई समस्या आती है तो मैं हमेशा दिल्ली में मदद के लिए सिपाही की तरह खड़ा रहूंगा। उन्होंने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार के अनुसार वेतनमान लागू नहीं करने पर त्रिपुरा की वाम मोर्चा सरकार पर निशाना साधा। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, प्रशासन ने 50 हजार से ज्‍यादा तीर्थयात्रियों के लिए की यह व्यवस्था

क्या अमेरिका ईरान के बीच होगी बातचीत? क्या है ईरानी विदेश मंत्री अराघची की टिप्पणी का अर्थ

MP Rise-2025 Conclave: अब रतलाम में भी उतरेंगे जेट, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी करोड़ों की सौगात, जानें किसे क्या मिला?

अब इंदौर में हर घर के बाहर QR code, डिजिटल होंगे पते, 29 जून से शुरू होगा पायलेट प्रोजेक्ट

इमर्जेंसी को लेकर दिग्विजय ने BJP पर साधा निशाना, बोले- देश में 11 साल से अघोषित आपातकाल