हिन्दू-मुस्लिम को लड़ाने वाली सरकार नहीं चाहिए : राहुल गांधी

Webdunia
सोमवार, 21 अप्रैल 2014 (16:49 IST)
FILE
रामनाथपुरम (तमिलनाडु)। केंद्र में गरीब हितैषी, धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि भारत को ऐसी सरकार नहीं चाहिए, जो हिन्दुओं-मुसलमानों को लड़ाए।

राहुल ने यहां एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा कि क्योंकि ये लोकसभा चुनाव हैं, स्थानीय तमिल दल, जिनके साथ कांग्रेस गठबंधन नहीं कर पाई, दिल्ली में सरकार नहीं बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि आप सुनिश्चित करें कि दिल्ली में गरीब हितैषी, धर्मनिरपेक्ष सरकार सत्ता में आए। हमें ऐसी सरकार नहीं चाहिए, जो घृणा और क्रोध को बढ़ावा देती है। हमें ऐसी सरकार की जरूरत नहीं, जो हिन्दू-मुसलमानों को लड़ाए।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि देश को ऐसी सरकार की भी जरूरत नहीं है, जो एक राज्य से विचारों को दूसरों पर थोपे। (भाषा)
Show comments

अरविंदर लवली इस्तीफा : कांग्रेस की दिल्ली इकाई में गुटबाजी, बाबरिया के खिलाफ गुस्सा

तिहाड़ में CM केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जेल प्रशासन ने रद्द की इजाजत

भारत यात्रा रद्द कर अचानक चीन पहुंचे टेस्ला के मालिक एलन मस्क, PM ली कियांग से की मुलाकात

प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो का मामला, इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

Lok Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा आरोप, दूसरे चरण से हताश PM मोदी फैला रहे डर

Lok Sabha Election 2024 : 2014 के बाद सत्ता के गलियारों में स्वच्छता अभियान चल रहा है, PM मोदी ने क्यों और किसके लिए कही यह बात

Congress Candidate List : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, 2 उम्मीदवारों का ऐलान

अरविंदर लवली इस्तीफा : कांग्रेस की दिल्ली इकाई में गुटबाजी, बाबरिया के खिलाफ गुस्सा

तिहाड़ में CM केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जेल प्रशासन ने रद्द की इजाजत

भारत यात्रा रद्द कर अचानक चीन पहुंचे टेस्ला के मालिक एलन मस्क, PM ली कियांग से की मुलाकात