Hanuman Chalisa

ओबामा पहनेंगे 'मैड इन इलाहाबाद' घड़ी!

Webdunia
सोमवार, 5 मई 2014 (17:57 IST)
FILE
फूलपुर। पं‍डित जवाहर लाल नेहरू की परंपरागत सीट पर कांग्रेस का चुनाव प्रचार करने पहुंचे पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लगे हाथ राज्य में भी कांग्रेस सरकार बनाने के लिए वोट मांग लिए। यहां से कांग्रेस ने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को उम्मीदवार बनाया है।

राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आप उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बना देंगे तो अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी 'मैड इन इलाहाबाद' घड़ी पहनेंगे और मैं भी पहनूंगा। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस ने फूलपुर के लिए क्या-क्या किया।

नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि मोदी को गुजरात के मंत्रियों का भ्रष्टाचार नहीं दिखता। 'चौकीदार जी' को कर्नाटक में येदियुरप्पा का भ्रष्टाचार नहीं दिखता। मैंने भाजपा का घोषणा पत्र देखा है। उन्होंने भ्रष्टाचार के बारे में लिखा है कि वे कंप्यूटर के माध्यम से भ्रष्टाचार दूर करेंगे।

उन्होंने कहा कि आप केन्द्र में ऐसी सरकार बनाइए जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी शामिल हों। उसमें गरीब भी हों और अमीर भी हों। राहुल ने कहा कि हमने आरटीआई दिया, आरटीई दिया, लोकपाल दिया, खाद्य सुरक्षा बिल समेत कई बिल दिए। इसके साथ ही जनता के हित में और भी कई बिल तैयार हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

असम में क्यों लागू नहीं होगा SIR, कांग्रेस का भी आया रिएक्शन

SIR क्या है बिहार के बाद कौनसे 12 राज्यों में होगा लागू, CEC ज्ञानेश कुमार ने क्या बताया

मुस्कान का नीला ड्रम, सोनम रघुवंशी की क्रूरता के बाद दिल्ली की शातिर अमृता, लिव इन पार्टनर की हत्या को हादसे बदलने की कोशिश, दिमाग को हिलाने वाली साजिश

फर्जी लेफ्टिनेंट बन किया लेडी डॉक्टर से रेप, होश आया तो निकला डिलिवरी ब्‍वॉय, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

CM योगी के खिलाफ महंगा पड़ा बयान, सुल्तानपुर के प्रभारी CMS सस्पेंड, FIR भी दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: आज से 12 राज्यों में SIR, महागठबंधन का घोषणा पत्र आज, तुर्किये में भयंकर भूकंप, भारत में टकराएगा मोंथा तूफान

SIR के दूसरे चरण के एलान पर भड़का विपक्ष, चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के साथ मध्यप्रदेश में भी विरोध

गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ चक्रवात मोंथा, आंध्र में सबसे ज्यादा खतरा, किन राज्यों में होगा असर

गजबे हो गया ! दो राज्यों में वोटर निकले प्रशांत किशोर, अब क्या करेंगे?

मिरेकल! डेड डिक्लियर करने के 15 मिनट बाद धड़क उठा दिल, डॉक्टर्स भी हैरान