जनवरी के पर्व एवं जयंती

Webdunia
बच्चो!
FILE

* जनवरी अंग्रेजी कालगणना में वर्तमान समय में पहला मास है। यद्यपि पहले इसका क्रम यह नहीं था। लेकिन जैसा आप जानते हैं अंग्रेजी कैलेंडर कई बार बदला है। कम-अधिक मास व दिनों का होता रहा है। चूंकि भारतीयों के पास तो पहले से ही अधिक विज्ञान सम्मत एवं प्राचीन कालगणना (पंचांग) उपलब्ध है, इ‍सलिए आज यह प्रचलन में भले अधिक पर हमारे लिए विशेष महत्व की नहीं।

* इस कालगणना के क्रम से गिनें तो इसके प्रथम दिन आधुनिक सांख्यिकी के महान प्रणेता सत्येन्द्रनाथ बोस की जयंती मनाई गई। वे 1894 को कोलकाता में जन्मे। 'बोसोन कण' का नाम इन्हीं के नाम पर रखा गया है।

* इस बार 12 जनवरी विशेष महत्व की तिथि रही हम भारतीयों के लिए। इस दिन से 150 वर्ष पूर्व भारतीय मनीषा के गौरव स्तंभ स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। उनकी सार्द्ध शताब्दी के इस पावन वर्ष में विविध आयोजन सारे वर्ष ही चलेंगे। उनमें आपकी सहभागिता बढ़-चढ़कर होना चाहिए। युवा दिवस के नाम से विख्यात है यह दिन।

* 23 जनवरी एक और ऐसे महानायक का जन्मदिन था और वे हैं आजाद हिन्द फौज के संगठक सुभाषचन्द्र बसु (बोस)। संयोग से उपरोक्त तीनों महापुरुष बंगभूमि के विश्ववंद्य सपूत हैं।

* 14 जनवरी, मकर संक्रांति से प्रयाग (इलाहाबाद) में आरंभ हुआ हिन्दुत्व के महासंगम का पर्व कुंभ मेला।

* 28 जनवरी लाला लाजपतराय की जयंती मनाई। वहीं 15 जनवरी को थलसेना दिवस और 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस भी मनाया। गणतंत्र की सार्थकता नागरिकों की जागरूकता से ही प्रकट हो सकती है और आप भी हैं नन्हे पहरुए इस गणतंत्र के।

* 30 जनवरी को महात्मा गांधी ही को स्मरण करेंगे हम उनकी पुण्यतिथि पर।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Lohri 2025 : इन फैशन आइडियाज से लोहड़ी के जश्न को बनाएं यादगार

Winter Health Tips : क्या सर्दियों में ज्यादा मैग्नीशियम आपकी सेहत का गेम चेंजर है?

रूम हीटर के साथ कमरे में पानी की बाल्टी रखना क्यों है जरूरी? जानें क्या है इसके पीछे का साइंस

अपने बेटे को दें श्रीमद्भगवद्गीता से प्रेरित खूबसूरत और अर्थपूर्ण नाम

Winter Fashion : सर्दियों में स्टाइल बनाए रखना चाहते हैं? अपनाएं ये 10 ड्रेसिंग रूल्स

सभी देखें

नवीनतम

ट्रेडिशनल से लेकर इंडो वेस्टर्न तक : इस मकर संक्रांति ऐसे बनाएं खुद को खूबसूरत और एलिगेंट

पोंगल में क्या क्या बनता है?

मकर संक्रांति 2025: पतंग उड़ाने से पहले जान लें ये 18 सावधानियां

कौन सी मानसिक बीमारी से जूझ रही हैं ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट, इन्टरव्यू में किया खुलासा ,जानिए लक्षण और इलाज

Kids Story: ढपोरशंख की रोचक कहानी, बच्चो को जरूर सुनाएं